IRE vs BAN: आयरलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा की  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IRE vs BAN: आयरलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा की 

9 मई से शुरू हो रही है तीन मैचों की वनडे सीरीज

Ireland Team. (Photo Source: Twitter)
Ireland Team. (Photo Source: Twitter)

आयरलैंड क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि यह मैच वर्ल्ड कप 2024 सुपर लीग के तहत खेले जाएंगे। साथ ही बहुत जल्द इस सीरीज की टिकट ब्रिकी के लिए उपलब्ध होंगी।

तो वहीं अगर आयरिश टीम को वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करना है तो इन तीन मैचों में हार हाल में जीत दर्ज करनी होगी। दूसरी ओर बांग्लादेश की टीम पहले ही वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।

दूसरी ओर आपको इस वनडे सीरीज के बारे में बताएं तो इस सीरीज की शुरूआत 9 मई को होने वाले पहले मैच से होगी, तो दूसरा मैच 12 मई और तीसरा व आखिरी वनडे मैच 14 मई को खेल जाएगा।

बता दें कि यह तीनों ही मैच में इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट ग्राउंड, चेम्सफोर्ड में खेले जाएंगे। गौरतलब है कि यह फैसला आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आयरलैंड में मई महीने में होने वाली संभावित भारी बर्फबारी के होने के चलते लिया है।

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम:

एंड्रयू बलबिर्नी (कप्तान), मार्क एडेयर, कर्टिक कैंपर, ग्रेथ डेलानी, जाॅर्ज डाॅकरेल, स्टीफन डोहेनी, फियून हैंड, ग्रामह ह्यूम, जोशुआ लिटिल, एंडी मिकब्राइन, पाॅल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लाॅर्कन टकर और क्रेग यंग।

दूसरी तरफ इस तीन मैचों की सीरीज के पहले आयरलैंड की सीनियर पुरुष ए टीम बांग्लादेश के खिलाफ एक 50 ओवर का प्रैक्टिस मैच भी खेलती हुई नजर आएगी। आखिरी बार दोनों टीमों के बीच साल 2019 में कोई प्रैक्टिस मैच हुआ था।

वाॅर्म-अप मैच के लिए आयरलैंड वाॅल्व्स की टीम:

पीजे मूर (कप्तान), कैड कार्मीचाल, मुर्रे कमिंस, ग्रेथ डेलानी, मैथ्यू फाॅस्टर, फिनन हैंड, गेविन होय, ट्रोन केन, टाॅम मायस, स्काॅट बैकबाथ, जेम्स मैकोलम, नील राॅक और क्रेग यंग।

close whatsapp