क्या धोनी की फिटनेस है FAKE या सच में 42 की उम्र में हैं इतने फिट? वायरल तस्वीरों में मिला चौंकाने वाला सबूत - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या धोनी की फिटनेस है FAKE या सच में 42 की उम्र में हैं इतने फिट? वायरल तस्वीरों में मिला चौंकाने वाला सबूत

महेंद्र सिंह धोनी फैंस के लिए आईपीएल का अगला सीजन खेलते हुए नजर आएंगे।

MS Dhoni (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान है। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफियां जीतवाई है। धोनी की कप्तानी में इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पांचवें आईपीएल खिताब पर कब्जा किया। आपको बता दें पूरे आईपीएल सीजन के दौरान धोनी घुटने की चोट से जूझते हुए नजर आए थे।

लेकिन उन्होंने अपनी टीम के लिए समर्पण दिखाया और ट्रॉफी जीतकर फैंस से किया वादा पूरा किया। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। धोनी की फिटनेस फैंस को दीवाना बनाते हुए नजर आ रही है।

दिनों दिन और जवान होते जा रहे हैं कैप्टन कूल

आईपीएल 2023 के दौरान महेंद्र सिंह धोनी की चोट ने सबको चिंता में डालने का काम किया था। लेकिन एमएस धोनी ने आईपीएल खत्म होते ही अपने घुटने की सर्जरी करवा ली। सर्जरी के बाद धोनी अकसर मीडिया से रूबरू होते रहते हैं और फैंस को उनके पसंदीदा धोनी की झलक देखने को मिल जाती है। हाल ही में धोनी आंखों में चश्मा लगाए और कंधे में बैग लटकाए कैमरे को पोज देते हुए नजर आए।

धोनी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह फैल गई। एक यूजर का कहना है कि, ‘कोई कह सकता है कि ये 42 का है’। वहीं कुछ फैंस का ध्यान धोनी के शर्ट पर छपे बलिदान बैज पर भी गया। वहीं एक यूजर का यह भी कहना है कि ‘धोनी अपने बाल लंबे कर रहे हैं और लंबे बाल के साथ वह संन्यास लेने वाले हैं’। धोनी की नई तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें धोनी की वो वायरल तस्वीर-

यह भी पढ़े- Cricket Buzz: जाने 4 अगस्त के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

फैंस के लिए आईपीएल का अगला सीजन खेलेंगे धोनी

आईपीएल 2023 की ट्रॉफी जीतने के बाद धोनी ने कहा था कि, वह अपने फैंस के लिए एक और सीजन खेलना जरूर चाहेंगे। आईपीएल 2022 का सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए निराशाजनक रहा था। लेकिन धोनी ने फैंस से कहा था कि टीम वापसी करेगी और CSK ने ट्रॉफी जीती। धोनी ने फैंस से कहा है कि वह एक और सीजन खेलेंगे ऐसे में आईपीएल के आगामी सीजन के बाद धोनी संन्यास की घोषणा भी कर सकते हैं। आगामी सीजन को भी धोनी अपने फैंस के लिए यादगार बनाना चाहेंगे।

close whatsapp