'यह अब मेरे करियर का Last Phase है...'- महेंद्र सिंह धोनी ने खुद कर दी संन्यास की घोषणा! - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘यह अब मेरे करियर का Last Phase है…’- महेंद्र सिंह धोनी ने खुद कर दी संन्यास की घोषणा!

चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की।

MS Dhoni (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में पिछला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी के बदौलत 7 विकेट से जीत दर्ज की। चेन्नई सुपर किंग्स 8 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर मौजूद है।

आईपीएल 2023 शुरू होने से पहले ही चर्चा जोरों पर थी कि आईपीएल का यह सीजन महेंद्र सिंह धोनी की आखिरी सीजन हो सकता है। हालांकि धोनी के साथी खिलाड़ियों का कहना था कि धोनी अभी 2-3 साल आईपीएल और खेलेंगे। लेकिन हैदराबाद के खिलाफ चेपॉक में जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अपने संन्यास के खबरों को लेकर बड़ा बयान दिया है।

इसका आनंद लेना है- एमएस धोनी

धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई है। महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। लेकिन आईपीएल में अपनी मौजूदगी से एमएस धोनी फैंस को खुश करते हुए नजर आते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मुकाबले में जीत के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में महेंद्र सिंह धोनी और हर्षा भोगले के बीच काफी सारी चीजों को लेकर बातचीत हुई। इसी दौरान धोनी ने कबूल किया कि यह अब उनके करियर का Last Phase है।

महेंद सिंह धोनी ने कहा, ‘जो भी कहा और किया है, यह अब मेरे करियर का Last Phase है। इसलिए इसका आनंद लेना है। यहां आकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने हमें बहुत प्यार और स्नेह दिया है। वह हमेशा मुझे देरी से सुनने के लिए इंतजार करते हैं।’

मैं बाद में बल्लेबाजी करने से हिचकिचा रहा था- धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले गेंदबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 134 रनों पर रोक दिया था। रवींद्र जडेजा ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं महेश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना और आकाश सिंह ने 1-1 विकेट लिए थे।

मैच के बारे में बात करते हुए एमएस धोनी ने कहा, ‘मैं बाद में बल्लेबाजी करने से हिचकिचा रहा था। मुझे लग रहा थि ज्यादा ओस नहीं होगी। कुल मिलाकर बीच के ओवरों का सेटअप था। तेज गेंदबाजों ने आखिरी कुछ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की, जिससे हम मैच में बने रहे।’

close whatsapp