क्या वनडे टीम से कट गया है रवींद्र जडेजा का पत्ता? आकाश चोपड़ा ने कह डाली ये बड़ी बात

क्या वनडे टीम से कट गया है रवींद्र जडेजा का पत्ता? आकाश चोपड़ा ने कह डाली ये बड़ी बात

क्या चयनकर्ताओं ने जडेजा के बिना भविष्य की तैयारी शुरू कर दी है: चोपड़ा

IND vs AFG: Ravindra Jadeja (image via getty)
IND vs AFG: Ravindra Jadeja (image via getty)

इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। लेकिन इस टीम में अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को जगह नहीं मिली है।

इसके बाद उनके वनडे भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। बता दें भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज 14, 16 और 19 जुलाई को खेली जाएगी। हालांकि, टीम चयन के बाद सबसे ज्यादा चर्चा जडेजा की गैर-मौजूदगी की हो रही है।

आकाश चोपड़ा ने जताई हैरानी

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल के हवाले से कहा- हर बार टीम चयन के दौरान कहा जाता है कि जडेजा को बाहर नहीं किया गया है, लेकिन लगातार उन्हें मौका भी नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि जब भी नई टीम घोषित होती है, किसी दूसरे खिलाड़ी को मौका मिल जाता है और जडेजा बाहर रह जाते हैं।

चोपड़ा के मुताबिक यह समझना मुश्किल है कि चयनकर्ता जडेजा को लेकर क्या सोच रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी गैर-मौजूदगी पर किसी तरह की आधिकारिक सफाई नहीं दी गई है।

इस सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को स्पिन ऑलराउंडर के रूप में चुना है। वहीं कुलदीप यादव टीम के मुख्य स्पिनर होंगे। चोपड़ा का मानना है कि टीम प्रबंधन अब नए विकल्पों पर ज्यादा भरोसा दिखा रहा है। ऐसे में जडेजा की वापसी की राह आसान नहीं दिखती।

जडेजा ने इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी, लेकिन उनका प्रदर्शन साधारण रहा। वह गेंद से कोई विकेट नहीं ले सके और बल्लेबाजी में भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए।

आकाश चोपड़ा का मानना है कि यदि जडेजा फिट हैं, तो उनकी अनदेखी कई सवाल खड़े करती है। उनके अनुसार यह संभव है कि चयनकर्ता अब भविष्य की योजनाओं में जडेजा को प्राथमिकता नहीं दे रहे हों। हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

close whatsapp