क्या मुंबई मैनेजमेंट अगले सीजन रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा देगा?

मुंबई मैनेजमेंट अगले सीजन नए खिलाड़ी को दे सकता है कप्तानी का मौका।

Advertisement

Rohit Sharma (Image Source: BCCI-IPL)

रोहित शर्मा की कप्तानी में इस बार मुंबई इंडियंस टीम का बहुत बुरा हाल हुआ है, जहां सभी टीमें इस सीजन का आधा सफर तय कर चुकी हैं और मुंबई टीम अभी तक जीत का खाता तक नहीं खोल पाई है। रोहित की सेना ने इस बार लगातार 8 मैच हारने का नया रिकॉर्ड बनाया है, जो इस टीम के लिए किसी बुरे सपने जैसा है। वहीं टीम की लगातार हार और प्रमुख खिलाड़ियों के फ्लॉप प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है, ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या हिटमैन अगले सीजन में भी टीम की कप्तानी करेंगे।

Advertisement
Advertisement

मुंबई टीम मैनेजमेंट क्या रोहित शर्मा से कप्तानी ले लेगा वापस?

इस साल जब आईपीएल शुरू हुआ था, जब शायद किसी को नहीं पता था कि मुंबई टीम का ऐसा हाल होगा। सबसे ज्यादा बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम, इस बार जीत का खाता तक नहीं खोल पा रही है। वहीं ना तो रोहित शर्मा का बल्ला चल रहा है और ना ही ईशान किशन कुछ कमाल कर पा रहे हैं, टीम सिर्फ 1-2 बल्लेबाजों के भरोसे खेल रही है। गेंदबाजी में बुमराह का पुराना रंग नहीं दिख रहा, साथ ही टीम के पास कोई मजबूत स्पिनर भी नहीं है।

*मुंबई मैनेजमेंट अगले सीजन नए खिलाड़ी को दे सकता है कप्तानी का मौका।
*टीम के पास जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी हैं मौजूद।
*साथ ही मुंबई मैनेजमेंट आगे की सोचकर रोहित से वापस ले सकता है कप्तानी।
*रोहित की उम्र को देखते हुए शायद लिया जा सकता है ये फैसला।

लगातार हार से भावुक हुए हिटमैन

दूसरी ओर मुंबई टीम के खराब प्रदर्शन को देख रोहित शर्मा भावुक हो गए, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। जिसमें उन्होंने टीम के लिए काफी कुछ लिखा है, जो बहुत वायरल हो रहा है।

हिटमैन ने साझा किया है ये पोस्ट

Advertisement