गुरु गंभीर से पंगा लेने की तैयारी में हैं Sanju Samson, ये क्या संदेश दिया है इंस्टा स्टोरी के जरिए?
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए Sanju Samson ने शुरू की तैयारी।
अद्यतन - जुलाई 21, 2024 6:17 अपराह्न

22 गज पर बिना खेले ही Sanju Samson सुर्खियां बटोर लेते है, जहां इस खिलाड़ी का फैन्स के बीच गजब का क्रेज है। ऐसे में ये ही फैन्स संजू का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं, इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है और ये फैन्स संजू को लेकर नाराज है। इस बीच विकेटकीपर ने इंस्टा स्टोरी पर एक एक तस्वीर शेयर की है और वो काफी पसंंद की जा रही है।
फिर गलत हुआ Sanju Samson के साथ
श्रीलंका दौरे पर Sanju Samson टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुने गए हैं, लेकिन उनका वनडे टीम में चयन नहीं हुआ है। इस फैसले से फैन्स के अलावा कई पूर्व क्रिकेटर भी नाराज है, वैसे संजू ने अपना आखिरी वनडे साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था और उस वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने शतक जड़ा था। ऐसे में उनका श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चयन ना होना ज्यादा हैरानी भरा फैसला लग रहा है। साथ ही शिवम दुबे और रियान पराग वनडे टीम में शामिल है, इस चयन को फैन्स ने गलत करार दिया है।
गंभीर को कुछ संदेश देना चाहते Sanju Samson इस तस्वीर के जरिए
*श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए Sanju Samson ने शुरू की तैयारी।
*इंस्टा स्टोरी पर GYM सेशन की एक तस्वीर शेयर की है संजू ने हाल ही में।
*वनडे सीरीज में चयन ना होने के बाद भी खुद को खुश दिखा रहे हैं संजू।
*शायद तस्वीर के जरिए कोच गंंभीर को अपनी फिटनेस दिखा रहे हैं संजू।
Sanju Samson तैयार हैं टी20 सीरीज के लिए
वाइफ संग ये तस्वीर शेयर की थी कुछ दिनों पहले
श्रीलंका दौरे के लिए कुछ इस प्रकार है Team India
टी20 सीरीज
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर,रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।
वनडे सीरीज
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर),ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।