शुभमन गिल में दिखी विराट कोहली की झलक, 7 और 77 का अनोखा संयोग - क्रिकट्रैकर हिंदी

शुभमन गिल में दिखी विराट कोहली की झलक, 7 और 77 का अनोखा संयोग

Shubman Gill of India A. (Photo by Nathan Stirk/Getty Images)
Shubman Gill of India A. (Photo by Nathan Stirk/Getty Images)

हैमिल्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चौथे वनडे शुभमन को टीम इंडिया में जगह मिली। उन्होंने जगह भी किसकी ली? विराट कोहली की। उसी विराट की जिन्होंने पिछले दिनों शुभमन को नेट्स पर खेलते देख कहा था कि उसकी उम्र का था तब उसका दस प्रतिशत भी खेल नहीं पाता था।

शुभमन पहले वनडे को शायद कभी याद नहीं रखना चाहेंगे क्योंकि भारतीय टीम बुरी तरह यह मैच हारी। खुद शुभमन की खास नहीं कर पाए। छठे ओवर में ही शुभमन को बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा। शुरुआती 6 गेंदों पर खाता नहीं खोल पाए, लेकिन 7वीं गेंद पर उन्होंने मैट हेरी को शानदार चौका लगाया। यह शॉट देख कमेंटेटर्स बोल उठे अरे यह तो विराट जैसा खेलता है। इसका खेलने का अंदाज विराट जैसा ही है। 9 रन बना कर शुभमन आउट हो गए। शुभमन तो क्या पूरी भारतीय टीम सस्ते में निपट गई और बुरी तरह हार गई।

वैसे जिन्होंने शुभमन को अंडर 19 वर्ल्ड कप में खेलते देखा है वे जानते हैं कि शुभमन की बल्लेबाजी की शैली विराट जैसी ही है। कई शॉट तो वे ऐसे खेलते हैं मानो विराट कोहली खेल रहे हों। संभव है कि जल्दी ही विराट और शुभमन को साथ खेलते देखने का अवसर क्रिकेट प्रेमियों को मिले। वैसे शुभमन की तुलना विराट से अभी करना उचित नहीं है और उन्हें शुभमन ही रहने देना चाहिए।

7 और 77
शुभमन को पता चला कि 31 जनवरी को वे अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने जा रहे हैं तो उनका मानो सपना पूरा हो गया। डेब्यू कैप सौंपने का चलन हो गया है और शुभमन भाग्यशाली हैं कि उन्हें डेब्यू कैप भारत के महान खिलाड़ी एमएस धोनी ने सौंपी। संयोग की बात है कि धोनी की जर्सी का नंबर 7 है और शुभमन का 77, उम्मीद की जानी चाहिए कि ये ‘7’ का संयोग भारतीय क्रिकेट के लिए भाग्यशाली साबित होगा।

close whatsapp