क्या लॉर्ड्स में 2003 में खेले जाने वाले WTC फाइनल मुकाबले में हम भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त मुकाबला देख सकते हैं?
ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के मुकाबलों में दोनों ही टीमों का सफर अभी तक उतार-चढ़ाव वाला रहा है।
अद्यतन - Jul 29, 2022 8:48 pm

जब भी कोई यह सुनता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी प्रारूप में मुकाबला खेला जाना है तो सभी लोग काफी उत्साहित हो जाते हैं। दोनों देशों के लोग सिर्फ यही दुआ कर रहे होते हैं कि आज उनकी टीम यह मुकाबला जीत जाए। चाहे कोई सीरीज हो या वर्ल्ड कप का मुकाबला सभी प्रशंसक इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे होते हैं।
खैर एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप में ये दोनों टीमें आपस में भिड़ने तो तैयार हैं लेकिन दोनों के बीच लंबे समय से टेस्ट मुकाबला नहीं खेला गया हैं। ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के मुकाबलों में दोनों ही टीमों का सफर अभी तक उतार-चढ़ाव वाला रहा है। भारतीय टीम का 2022 अभियान का सफर काफी निराशाजनक तरीके से शुरू हुआ था। उन्हें दक्षिण अफ्रीका ने मात दी जो इस समय WTC की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर है। इसके बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने में नाकाम रहे। यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर अंत हुई।
जाने ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका का हाल
वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया और शुरुआती दो मुकाबलों को ड्रॉ करवाया। हालांकि तीसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया और सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया। पाकिस्तान ने फिर श्रीलंका के खिलाफ गॉल में दो टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेली जिसमें पहला मुकाबला उन्होंने अपने नाम किया लेकिन दूसरे मुकाबले में मेजबान ने बेहतरीन जीत दर्ज की।
ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में तीसरे, चौथे और पांचवें पायदान के लिए इस समय श्रीलंका, भारत और पाकिस्तान के बीच काफी कड़ी टक्कर चल रही है। बता दें, इस समय श्रीलंका तीसरे स्थान पर है, भारत चौथे पर और पाकिस्तान पांचवें स्थान पर हैं। पहले स्थान में दक्षिण अफ्रीका और दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है।
पाकिस्तान के लिए अच्छी बात यह है कि उनकी आखिरी 2 सीरीज उन्ही के घर में खेली जानी है। उन्हें तीन टेस्ट मुकाबलों की सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ और दो टेस्ट मुकाबलों की सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलनी है। अगर वो दोनों सीरीज अपने नाम कर लेते हैं तो उनका पॉइंट प्रतिशत 69.05 तक बढ़ जाएगा। इस समय पाकिस्तान का अंक प्रतिशत 51.85 है।
भारत को अपने बचे हुए मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी
भारत इस समय अंक तालिका में चौथे पायदान पर है। उनकी नज़रें टॉप दो में आने की होगी। उनकी आगामी 2 सीरीज ऑस्ट्रेलिया (4 मुकाबले घर में) और बांग्लादेश (2 मुकाबले बाहर) के खिलाफ है।
अगर भारत अपने सभी छह मुकाबले जीत लेता है तो उनका अंक प्रतिशत 68.06 का हो जाएगा। ऑस्ट्रेलिया अगर अपने सभी 5 मुकाबले जो घर में खेले जाने है उसको जीत लेती है तो भी भारत उनसे आगे होगा। तो इसका मतलब यह है कि अभी भी ऐसा हो सकता है कि लॉर्ड्स 2023 में फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत हो सकती है अगर दोनों टीमें अपने सभी मुकाबले जीत ले और दक्षिण अफ्रीका बाहर हो जाए।
हालांकि दोनों टीमों को लगातार जीतना बेहद मुश्किल है लेकिन अगर दोनों टीमें यह कारनामा कर लेती हैं तो ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल मुकाबले में हम लोग लोर्ड्स में भारत और पाकिस्तान के बीच जबर्दस्त मुकाबला देख सकते हैं।