बड़े आराम से BCCI को ठेंगा दिखाकर, खूब टशन दिखा रहे हैं बल्लेबाज ईशान किशन - क्रिकट्रैकर हिंदी

बड़े आराम से BCCI को ठेंगा दिखाकर, खूब टशन दिखा रहे हैं बल्लेबाज ईशान किशन

अनंत अंबानी और राधिका के प्री वेडिंग कार्यक्रम में पहुंचे थे ईशान किशन।

Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)
Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)

युवा बल्लेबाज ईशान किशन का टीम इंडिया के साथ क्या भविष्य होगा, ये अभी किसी को नहीं पता। तो दूसरी ओर इन सभी विवादों के बीच ईशान अपने अलग टशन में जी रहे हैं, जिसका कारण नजारा इंस्टाग्राम पर देखने को मिला है। जहां ये खिलाड़ी पूरी तरह से टेंशन फ्री नजर आ रहा है और ऐसा दिखा रहा है कि उनके साथ कुछ नहीं हुआ।

रणजी में फेल हो गए ईशान किशन के दोस्त

दूसरी ओर BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से ईशान किशन के साथ-साथ श्रेयस अय्यर की भी छुट्टी हुई थी, जिसके बाद अय्यर मुबंई टीम की तरफ से रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच खेलने चले गए। लेकिन उस सेमीफाइनल मैच में भी अय्यर फेल हो गए और ये खिलाड़ी प्रमुख मैच में सिर्फ 3 रन बनाकर बोल्ड हो गया, जिसके बाद श्रेयस को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है और लगातार उनके खिलाफ ट्वीट हो रहे हैं।

ईशान किशन के लिए मजाक है टीम इंडिया और BCCI

*अनंत अंबानी और राधिका के प्री वेडिंग कार्यक्रम में पहुंचे थे ईशान किशन।
*वहीं इस कार्यक्रम से ईशान की कुछ शानदार तस्वीरें आई हैं सामने।
*इन तस्वीरों को खुद बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ में शेयर की है।
*इस दौरान सूट-बूट में गजब दिख रहे थे ईशान, लगे पूरी तरह टेंशन फ्री।

ये तस्वीरें पोस्ट की है ईशान किशन ने हाल ही में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

सूर्यकुमार यादव की तस्वीरें उस कार्यक्रम से

ध्रुव जुरेल पक्की कर लेंगे अपनी जगह

जी हां, ध्रुव जुरेल ने सिर्फ 2 टेस्ट मैचों में ही खुद को साबित कर दिखाया है, ऐसे में टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए जुरेल पक्के विकेटकीपर हो सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक केएस भरत के फ्लॉप होने के बाद, तीसरे टेस्ट के लिए बोर्ड ने ईशान किशन से वापसी को लेकर बात की थी। लेकिन ईशान ने खेलने से मना कर दिया था और कहा था कि वो टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार नहीं है, इन सभी खबरों का दावा अलग-अलग रिपोर्ट्स के जरिए किया गया है।

close whatsapp