वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की हार के बावजूद ईशान किशन ने दिया बड़ा कारनामा, बने ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज 

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की हार के बावजूद ईशान किशन ने दिया बड़ा कारनामा, बने ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज 

वेस्टइंडीज ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत को दूसरे टी20 में 6 विकेट से हराया

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X)
Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची में खेले गए दूसरे टी20 मैच में, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने एक खास कारनामा कर दिखाया। बता दें दोनों टीमों के बीच जारी सीरीज का दूसरा मैच 9 अक्टूबर को खेला गया।

इस मैच में वेस्टइंडीज ने भारत से मिले 250 रनों के लक्ष्य को बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुकाबले में शाई होप ने 102* रनों की कप्तानी पारी खेली, और कैरेबियाई टीम को भारत के खिलाफ अपने टी20 इतिहास का सबसे बड़ा टोटल चेज करवाने में अहम भूमिका निभाई।

खैर, इससे पहले भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। संजू सैमसन की 82 रनों की शानदार पारी के अलावा ईशान किशन ने 22 गेंदों में 43 रनों की तेज पारी खेली। किशन ने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और दो छक्के लगाए। तो वहीं, जैसे ही किशन ने मुकाबले में दो छक्के लगाए, वैसे ही वह भारत के लिए ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए।

किशन ने किया ये बड़ा कारनामा

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में दो छक्के लगाकर किशन T20I क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले इतिहास के तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। पहले दो नंबर पर सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा के नाम हैं। खबर लिखे जाने तक ईशान किशन ने अब T20I क्रिकेट में 2026 में 51 छक्के लगा लिए हैं।

एक साल में T20I में सबसे ज्यादा  छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

सूर्यकुमार यादव – 68 छक्के (2022)

अभिषेक शर्मा – 63 छक्के (2026)

अभिषेक शर्मा – 54 छक्के (2025)

ईशान किशन – 51 छक्के (2026)

सूर्यकुमार यादव – 43 छक्के (2023)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा मैच 11 अक्टूबर को

दूसरी ओर, अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज की तीसरा मैच 11 अक्टूबर, शनिवार को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों ही टीमों की नजर जीत हासिल कर, सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाने पर होंगी।

ये भी पढ़ें – IND vs WI 2026, 3rd T20I: भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

close whatsapp