जब बल्लेबाज ईशान किशन को आई, 'Just Like A Wow' वाली आंटी की याद - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब बल्लेबाज ईशान किशन को आई, ‘Just Like A Wow’ वाली आंटी की याद

ईशान किशन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर की है शेयर।

Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)
Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों को अंतिम 11 में कम ही मौके मिले हैं, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर और अश्विन का नाम इस लिस्ट में शामिल है। लेकिन उसके बाद भी इन खिलाड़ियों ने किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की है और वो टीम की लगातार जीत से खुश हैं, जिसका नजारा ईशान के नए सोशल मीडिया पोस्ट में देखने को मिला है।

ईशान किशन बैकअप के तौर पर हैं

वर्ल्ड कप के शुरूआती मैच शुभमन गिल नहीं खेले थे, जिसका कारण था उनको हुआ डेंगू। जिसके बाद गिल की जगह ईशान किशन को मौके मिल रहे थे, लेकिन जैसे ही शुभमन की टीम में वापसी हुई। वैसे ही ईशान की अंतिम 11 से छुट्टी हो गई है, वहीं ईशान विकेट के पीछे वाली जिम्मेदारी भी निभाना जानते हैं और ऐसे में वो बैकअप का काम कर सकते हैं अगर केएल राहुल को कुछ होता है तो।

MEMES की दुनिया के किंग बनते जा हैं ईशान किशन

*Ishan Kishan ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर की है शेयर।
*फ्लाइट की तस्वीर में ईशान के साथ मौजूद है बाकी खिलाड़ी।
*तस्वीर से ज्यादा इस पोस्ट का कैप्शन हो रहा है जमकर वायरल।
*ईशान ने वायरल मीम-looking like a WOW वाली लिखी है लाइन।

एक नजर डालते हैं ईशान किशन ने नए पोस्ट पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)


कप्तान रोहित के काफी करीब ये खिलाड़ी

कल साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के बाद सभी को Best Fielder के मेडल का इंतजार था, जहां इस बार ये मेडल टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को मिला। जैसे ही रोहित की तरफ कैमरा रूका, वैसे ही किसी बच्चे की तरह ईशान किशन कप्तान पर कूद पड़े। जो ये दिखाने और बताने के लिए काफी था कि ईशान और रोहित एक-दूसरे के कितने करीब हैं। इससे पहले ये मेडल केएल राहुल, जडेजा, बल्लेबाज विराट कोहली और केएल राहुल को मिल चुका है और इसे लेकर खिलाड़ियों की खुशी अलग लेवल पर होती है हर मैच के बाद।

मेडल लेने वाले वीडियो पर डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?