ईशान किशन को लगी हार्दिक वाली वीडियो शेयर करने की बीमारी, कर रहे हैं टीम में वापसी की तैयारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

ईशान किशन को लगी हार्दिक वाली वीडियो शेयर करने की बीमारी, कर रहे हैं टीम में वापसी की तैयारी

सोशल मीडिया पर फिर से एक्टिव हुए बल्लेबाज ईशान किशन।

Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)
Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)

BCCI और ईशान किशन के बीच क्या हुआ है, इसे लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ भी पहले 2 टेस्ट मैचों के लिए इस खिलाड़ी का चयन नहीं हुआ है, जिसे बाद ये तो साफ हो गया है कि दाल में कुछ तो काला है। तो दूसरी ओर ईशाान फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं और अब उनका नया वीडियो सामने आया है।

रणजी मैच भी नहीं खेला ईशान किशन ने

दूसरी ओर टीम इंडिया से ईशान किशन ने ब्रेक लिया था और अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेली थी, जिसके बाद सभी को लग रहा था कि ईशान रणजी ट्रॉफी तो जरूर खेलेंगे इंग्लैंड सीरीज से पहले। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, साथ ही उनकी घरेलू टीम की तरफ से बताया गया कि ईशान ने रणजी खेलने के लिए कोई बात नहीं की है अभी तक। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए पहले 2 टेस्ट मैचों में ईशान की जगह ध्रुव जुरेल को चुना गया है।

ईशान किशन ऐसे वीडियो शेयर कर BCCI को क्या दिखाना चाहते हैं?

*सोशल मीडिया पर फिर से एक्टिव हुए बल्लेबाज ईशान किशन।
*ईशान किशन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई रील वीडियो की पोस्ट।
*रील वीडियो में ये खिलाड़ी GYM में वर्क आउट करते नजर आ रहा है।
*इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैच के लिए नहीं हुआ ईशान का चयन।

ईशान किशन का GYM वाला ये वीडियो आया है सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

इससे पहले फिटनेस से जुड़ा एक और वीडियो किया था शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

नहीं मिल रहा था अंतिम 11 में मौका

एक बात साफ है कि ईशान किशन को टीम इंडिया से अंतिम 11 में मौका नहीं मिल रहा था, जिससे ये खिलाड़ी काफी ज्यादा ही परेशान था और टीम के साथ सिर्फ ये बल्लेबाज ट्रेवल कर रहा था। वनडे वर्ल्ड कप में भी ईशान ने सिर्फ 2 ही मैच खेले थे, उसके बाद वो बाहर बैठ गए थे। दूसरी ओर ईशान के नाम वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक है, ये कारनामा उन्होंने साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ किया था।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?