शायद इशान किशन खुद भूल गए थे कि वह टेस्ट मैच खेल रहे हैं या आईपीएल - क्रिकट्रैकर हिंदी

शायद इशान किशन खुद भूल गए थे कि वह टेस्ट मैच खेल रहे हैं या आईपीएल

मुंबई इंडियंस 208 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही है और किशन ने इस मैच में 21 गेंदों में मात्र 1 चौका जड़ा और 13 रन बनाए।

Ishan Kishan and Rashid Khan (Pic Source-Twitter)
Ishan Kishan and Rashid Khan (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में इस समय अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच महत्वपूर्ण मैच खेला जा रहा है। इस जबरदस्त मुकाबले में मुंबई इंडियंस की ओर से सलामी बल्लेबाज इशान किशन एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और मात्र 21 गेंदों में एक चौके की मदद से 13 रन ही बना पाए।

बता दें, गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 34 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन की बहुमूल्य पारी खेली। उनके अलावा डेविड मिलर ने 26 गेंदों में दो चौके और चार छक्कों की मदद से 46 रन की विस्फोटक पारी खेली।

अभिनव मनोहर ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 21 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 42 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने 5 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 20 रनों की नाबाद पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही और कप्तान रोहित शर्मा मात्र 2 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार हुए।

तमाम लोगों को युवा खिलाड़ी इशान किशन से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वो भी मात्र 13 रन बनाकर आउट हो गए। किशन का प्रदर्शन इस सीजन में काफी निराशाजनक रहा है। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच जिताऊ अर्धशतक जड़ा था लेकिन उसके बाद वो बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं।

इशान किशन की खराब बल्लेबाजी को लेकर नाराज फैंस ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/Penuthoo7annnn/status/1650905715995820053?s=20

https://twitter.com/sri_ashutosh08/status/1650910232040849409?s=20

https://twitter.com/_iamjunaid1601/status/1650910538149564421?s=20

बता दें, मुंबई इंडियंस 208 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही है और किशन ने इस मैच में 21 गेंदों में मात्र 1 चौका जड़ा और 13 रन बनाए। टीम की ओर से गेंदबाजी में पीयूष चावला ने 4 ओवर में 34 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में मुंबई इंडियंस इस समय 7वें पायदान पर हैं। उन्होंने 6 मैचों में 3 में जीत और 3 में हार दर्ज की है। उन्हें इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। गुजरात टाइटंस की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक छह मैच खेले हैं जिसमें से 4 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

close whatsapp