IND vs AUS 1st T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पारी खेलकर आउट हुए Ishan Kishan  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS 1st T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पारी खेलकर आउट हुए Ishan Kishan 

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 209 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा है।

India vs Australia, 1st T20I (Image Credit- Twitter X)
India vs Australia, 1st T20I (Image Credit- Twitter X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच आज 23 नवंबर, गुरूवार को दोनों टीमों के बीच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य रखा है।

तो वहीं इस टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरूआत कुछ खास नहीं रही। ऋतुराज गायकवाड़ बिना कोई गेंद खेले पहले ही ओवर में रनआउट हो गए तो यशस्वी जायसवाल 21 रन बनाकर तीसरे ओवर में पवेलियन लौट गए।

हालांकि, इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी कर भारत को मजूबत स्थिति में पहुंचाया, लेकिन इसके बाद ईशान किशन 13वें ओवर में 39 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। किशन को तनवीर सांघा ने मैथ्यू शाॅर्ट के हाथों कैच आउट कराया।

तो वहीं आपको मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 14 ओवर बाद 3 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय सूर्यकुमार यादव 55* और तिलक वर्मा 3* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को अभी जीत के लिए 65 रनों की जरूरत है।

जोश इंग्लिश ने खेली शतकीय पारी

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की पारी की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया (208-3) को इस मजूबत लक्ष्य तक पहुंचाने में विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इंग्लिश ने मैच में 50 गेंदों में 110 रनों की शानदार पारी खेली। साथ ही इस पारी के दौरान इंग्लिश ने 11 चौके और 8 छक्के लगाए।

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में मोहम्मद शमी को नई गेंद देना भारत का ‘आउट ऑफ द बाॅक्स मूव’: Wasim Akram

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?