पूरे सीजन बच्चों की तरह ऐसी हरकतों में लगा रहा ईशान किशन का मन, बल्लेबाजी में नहीं दिखा दम
MI टीम में हमेशा सभी के साथ मस्ती-मजाक करते रहते हैं ईशान किशन।
अद्यतन - May 16, 2024 3:06 pm

ईशान किशन को MI टीम IPL में करोड़ों की रकम देती है, लेकिन ये खिलाड़ी इस बार भी अपनी रकम के मुताबिक टीम के लिए प्रदर्शन नहीं कर पाया। जिसके बाद इस बल्लेबाज की जमकर आलोचना हुई, इस बीच ईशान का एक नया वीडियो आया है और इसमें उनकी मस्ती देखने को मिल रही है।
नहीं मिली टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह
जी हां, BCCI के साथ हुए विवाद का नुकसान ईशान किशन को लगातार हो रहा है, पहले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से उनकी छुट्टी हुई। वहीं अब श्रेयस अय्यर के अलावा, ईशान का भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम में चयन नहीं हुआ है। ऐसे में अब युवा बल्लेबाज को घरेलू क्रिकेट खेलना होगा और टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए खुद को साबित करना होगा। दरअसल, BCCI के बार-बार बोलने पर भी ईशान ने घरेलू क्रिकेट नहीं खेला था, जिसके बाद बोर्ड ये सख्त कदम उठाने को मजबूर हो गया था।
ईशान किशन ने कर डाली Tim David के साथ मारपीट
*MI टीम में हमेशा सभी के साथ मस्ती-मजाक करते रहते हैं बल्लेबाज ईशान किशन।
*इसी कड़ी में बल्लेबाज ईशान का एक वीडियो टीम ने किया है सोशल मीडिया पर शेयर।
*इस वीडियो में ये खिलाड़ी साथी बल्लेबाज Tim David के साथ कुश्ती लड़ रहा है।
*MI के कप्तान हार्दिक के खास इस खिलाड़ी की टीम में सभी के साथ अच्छी बनती है।
एक नजर डालते हैं ईशान किशन के इस वीडियो पर
कुछ दिनों पहले स्पेशल पोस्ट शेयर किया था बल्लेबाज ने
कितने रन बनाए ईशान ने इस सीजन?
हार्दिक पांड्या के खास ईशान किशन को IPL 2024 में हर मैच खेलने का मौका मिला है, लेकिन उसके बाद भी ये खिलाड़ी धाकड़ प्रदर्शन करने में विफल रहा। ईशान ने टीम के लिए 13 मैचो में 306 रन बनाए हैं अभी तक, इस दौरान उनके बल्ले से 1 अर्धशतक भी निकला था। ऐसे में अब देखना अहम होगा की, 2025 में होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले क्या टीम ईशान को रिलीज करती है या फिर अपने साथ ही रखती है।