इधर विराट कोहली ने जड़ा शानदार शतक, उधर खुशी से झूम उठे उनके प्यारे दोस्त इशांत शर्मा
वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट के शतक से हर कोई है खुश।
अद्यतन - Jul 22, 2023 2:54 pm

हाल ही में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का एक पॉडकास्ट आया था, जिसमें उन्होंने अपने सबसे करीबी दोस्त विराट कोहली को लेकर काफी खुलासे किए थे। साथ ही विराट और इशांत ने घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में भी काफी वक्त साथ में गुजारा है, ऐसे में विराट का शतक देख इशांत काफी ज्यादा खुश थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी शेयर की।
कैसा रहा दूसरे दिन का खेल?
इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच जारी है, जहां दूसरे दिन मेजबान टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट खोकर 86 रन बना लिए थे। वहीं टीम इंडिया 438 रनों पर ऑल आउट हो गई थी, इस दौरान जयसवाल, रोहित और जडेजा के साथ-साथ अश्विन ने भी अर्धशतक लगाया था और विराट के शतक ने तो सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी।
इशांत शर्मा का दिल गार्डन-गार्डन हो गया विराट का शतक देख
*वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट के शतक से हर कोई है खुश।
*इशांत शर्मा ने भी कोहली के शतक पर लगाई इंस्टा स्टोरी।
*कोहली की तस्वीर लगाकर शर्मा ने लिखा- अच्छा खेला चीकू।
*दोनों ही खिलाड़ियों के बीच है काफी पुरानी दोस्ती।
विराट कोहली के शतक पर इशांत शर्मा की इंस्टा स्टोरी

टीम इंडिया में वापसी मुश्किल है इशांत की अब
वहीं तेज गेंदबाज इशांत शर्मा काफी लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं, उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच करीब डेढ़ साल पहले खेला था। दूसरी ओर उनकी वापसी अब इंटरनेशनल क्रिकेट में होती नजर नहीं आ रही है, ऐसे में इस रफ्तार के सौदागर ने एक नया सफर शुरू किया है। जहां इशांत भी अब कमेंट्री की दुनिया में आ गए हैं और वो इस टेस्ट सीरीज में हिंदी कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं, साथ ही इस साल शर्मा ने अपनी पुरानी टीम यानी की दिल्ली से IPL भी खेला था।