टीम इंडिया में नहीं हुआ चयन, तो इशांत शर्मा ने BCCI के खिलाफ लिख दिया!
इशांत शर्मा ने कल रात की है नई इंस्टा रील शेयर।
अद्यतन - May 23, 2022 2:39 pm

टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज इशांत शर्मा एक बार फिर से खबरों में हैं, जहां इस बार शर्मा जी का चयन फिर से टीम इंडिया में नहीं हुआ है। जी हां, इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए इशांत शर्मा को टीम में जगह नहीं दी गई है।
एकमात्र टेस्ट के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
इशांत शर्मा क्या BCCI के खिलाफ लिख रहे हैं?
*इशांत शर्मा ने कल रात की है नई इंस्टा रील शेयर।
*वीडियो में नेट्स में गेंदबाजी कर रहे हैं शर्मा जी।
*चयन ना होने के बाद डाल है इशांत ने वीडियो।
*कैप्शन में लिखा- मुश्किलों में भी आगे बढ़ते रहो।
इशांत शर्मा ने इस वीडियो को किया है शेयर
कब खेला था आखिरी टेस्ट मैच?
इशांत शर्मा कई सालों से टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं, साथ ही उनके खाते में 100 से ज्यादा टेस्ट मैच हैं लेकिन इशांत ने अपना आखिरी टेस्ट मैच न्यूजालैंड के खिलाफ नवंबर 2021 में खेला था।
IPL मेगा ऑक्शन में रहे अनसॉल्ड
टेस्ट टीम से ड्रॉप होने के बाद इस बार के मेगा ऑक्शन में भी शर्मा जी अनसॉल्ड रहे, आधा दर्जन टीमों से लीग खेलने वाले इशांत आखिरी बार दिल्ली टीम का हिस्सा थे।
कुछ और पुराने नाम टीम से गायब
वहीं इस टीम में कुछ और पुराने नाम हैं, जिन्हें इस बार जगह नहीं मिली है और इससे हर कोई हैरान है।
*टेस्ट में बेस्ट देने वाले मयंक अग्रवाल का नहीं हुआ चयन।
*साहा का भी नहीं हुआ चयन, BCCI ने नहीं दिखाई नरमी।