इशांत शर्मा के घर आई नन्ही परी, भारतीय तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया के जरिए सुनाई खुशखबरी

भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा पिता बन चुके हैं। उनके घर एक नन्ही सी परी आई है।

Advertisement

Ishant Sharma (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा पिता बन चुके हैं। उनके घर एक नन्ही सी परी आई है। इस बात की जानकारी खुद इशांत शर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर दी।

Advertisement
Advertisement

बता दें, इशांत शर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, ‘एक नई बेबी गर्ल। एक नई बच्ची आश्चर्य, आशा और सपनों की दुनिया सभी गुलाबी रंग में लिपटी हुई है। हम लोग काफी खुश है कि हमारे घर में एक नन्ही सी मेहमान आई है।’

यह रहा इशांत शर्मा का इंस्टाग्राम पोस्ट:

बता दें, ईशांत शर्मा टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए 105 टेस्ट मैचों में 311 विकेट लिए हैं। ईशांत ने इस दौरान 11 बार पांच विकेट लिए हैं। उनका एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 74 रन देकर 7 विकेट लेना रहा है। ईशांत ने 80 वनडे मैचों में 115 विकेट हासिल किए हैं। वह 14 टी-20 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं।

इशांत शर्मा को बेहतरीन गेंदबाजों में गिना जाता है। उन्होंने भारतीय टीम की ओर से कई मुकाबलों में काफी अच्छी गेंदबाजी की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। इशांत शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की थी।

फिलहाल इशांत शर्मा इस बात से काफी खुश है कि उनके घर एक नन्ही सी जान ने जन्म लिया है और कई लोगों ने इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दी। इशांत की पत्नी प्रतिमा एक बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2013 में कतर में FIBA ​​एशिया चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। इस जोड़े की पहली मुलाकात तब हुई थी जब इशांत को एक खेल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। दिसंबर 2016 में शादी के बंधन में बंधने से पहले उन्होंने एक-दूसरे को डेट किया।

 

Advertisement