डेविड वार्नर की पत्नी कैंडिस वार्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले को लेकर उठाई आवाज कहा यह नाइंसाफी है - क्रिकट्रैकर हिंदी

डेविड वार्नर की पत्नी कैंडिस वार्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले को लेकर उठाई आवाज कहा यह नाइंसाफी है

हां, यह मुझे परेशान करता है। मुझे अन्याय पसंद नहीं है, इसलिए यह मुझे परेशान करता है: कैंडिस वार्नर

Australian cricketer David Warner and Candice. (Photo by Michael Dodge/Getty Images)
Australian cricketer David Warner and Candice. (Photo by Michael Dodge/Getty Images)

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वार्नर की पत्नी कैंडिस वार्नर ने अब साल 2018 के मार्च महीने में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट मैच के दौरान बॉल-टेम्परिंग की घटना में शामिल होने के चलते डेविड वार्नर पर लगे आजीवन नेतृत्व प्रतिबंध को लेकर अपनी आवाज उठाई है। जिसमें कैंडिस के अनुसार यह फैसला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) को अब वापस लेना चाहिए।

ऐसी अफवाह है कि स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलियाई टीम की उप-कप्तानी मिलने के बाद उनके और डेविड वार्नर के परिवार के बीच संबंधों में कुछ खटास देखने को मिली है। बता दें कि, एशेज 2021-22 में जब पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी मिली थी तब स्टीव स्मिथ को उप-कप्तानी का जिम्मा मिला था। बता दें, गेंद के साथ हुए छेड़छाड़ मामले में कैमरून बैनक्रॉफ्ट के साथ स्टीव स्मिथ का भी नाम भी सामने आया था।

मेरे हिसाब से 9 या 10 मुकाबलों में जिसमें डेविड ने कप्तानी की है उसमें मात्र 1 में टीम हारी: कैंडिस वार्नर

ट्रिपल एम के साथ बातचीत के दौरान कैंडिस ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि डेविड वार्नर ने 9 या 10 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी की है और उसमें मात्र 1 में टीम ने हार झेली है। हां, यह मुझे परेशान करता है। मुझे अन्याय पसंद नहीं है, इसलिए यह मुझे परेशान करता है। इस समय मुझे मेरे पति से सवाल नहीं करना है बल्कि उनका साथ देना है।

विवादास्पद ‘सैंड पेपरगेट’ मामले में, ‘स्मिथ और वार्नर दोनों को ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) द्वारा अपराध का दोषी पाए जाने के बाद 12 महीने का प्रतिबंध लगाया गया था। दोनों ने उस सत्र में IPL सहित कुछ आकर्षक अनुबंध भी खो दिए थे। IPL 2018 में उनको फ्रेंचाइजियों द्वारा कप्तानी पद से भी हटा दिया गया था।

इन सबके अलावा CA ने फैसला किया था कि डेविड और स्मिथ को कप्तानी और उप-कप्तानी क्रम से हटा दिया जाएगा। जिसके बाद आरोन फिंच को लिमिटेड ओवर्स का कप्तान नियुक्त किया गया था और टिम पेन को टेस्ट क्रिकेट का कप्तान। इस समय टेस्ट टीम की कमान पैट कमिंस संभाल रहे हैं। डेविड वार्नर इस समय ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ हैं जो श्रीलंका के दौरे के लिए गई हुई है।

close whatsapp