RCB के खिलाफ मैच में हेलमेट फेंकने पर आवेश खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे ये नहीं करना चाहिए था - क्रिकट्रैकर हिंदी

RCB के खिलाफ मैच में हेलमेट फेंकने पर आवेश खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे ये नहीं करना चाहिए था

आवेश खान ने कहा कि, Yeh, सोशल मीडिया में मेरा माहौल बना रहता है और हेलमेट इंसिडेंट थोड़ा ज्यादा हो गया था।

Avesh Khan (Photo Source: Twitter)
Avesh Khan (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में कई बार खिलाड़ियों को आक्रामक तरीके से जीत का जश्न मनाते देखा गया। इनमें से एक आवेश खान भी थे। दरअसल लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी आवेश खान को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में हेलमेट फेंकर जीत का जश्न मनाते हुए देखा गया था।

बता दें आवेश खान का इस तरह से जश्न मनाना कई फैंस को पसंद नहीं आया था और इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी मीम्स भी बनाई गई। वहीं हाल ही में आवेश खान ने अपने इस सेलिब्रेशन पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उनका कहना है कि उन्हें इसका पछतावा है क्योंकि ऐसा नहीं करना चाहिए था।

अब मुझे एहसास होता है कि यार ये सब चीज नहीं करना था- आवेश खान 

बता दें एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में आवेश खान ने कहा कि, Yeh, सोशल मीडिया में मेरा माहौल बना रहता है और हेलमेट इंसिडेंट थोड़ा ज्यादा हो गया था। मुझे बाद में यह एहसास हुआ था कि मुझे यह नहीं करना चाहिए था। दरअसल यह हीट ऑफ द मोमेंट था। लेकिन अब मुझे एहसास होता है कि यार ये सब चीज नहीं करना था।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, अगर आप मेरे पिछले दो साल की आईपीएल प्रदर्शन की तुलना करे तो यह बिल्कुल वैसा गया जैसा मैं चाहता था। लेकिन मेरे मुताबिक यह सीजन अच्छा नहीं गया। फिर भी मैनें अपना इकॉनमी रेट बनाए रखा था जो 10 से कम था।

आवेश खान ने कहा कि, मैंने 4 या 5 अहम ओवर में गेंदबाजी की और बाद में डेथ ओवर भी डालें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कैसे इस सीजन 200 से ज्यादा रन बनाए गए और इस दौरान सभी गेंदबाजों का इकॉनमी रेट भी काफी ज्यादा रहा। बता दें RCB के खिलाफ एक मैच में आवेश खान ने लास्ट ओवर में एक रन लेकर अपनी टीम लखनऊ को जीत दिलाई थी और फिर हेलमेट फेंक कर सेलेब्रेट करते नजर आए थे।

close whatsapp