‘यह एक प्लस पॉइंट है क्योंकि मैं बल्ले से किसी काम का नहीं हूं’- इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर बोले युजवेंद्र चहल
राजस्थान का सामना आज लखनऊ से होने वाला है।
अद्यतन - Apr 19, 2023 3:38 pm

भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल टीम राजस्थान राॅयल्स स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें कि इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर चहल को लगता है कि इसकी वजह से अगर टीम में उनकी जगह कोई बल्लेबाज खेलता है तो यह सीधे तौर पर टीम को फायदा पहुंचाता है।
गौरतलब है कि आईपीएल के जारी में सीजन में दो बार राजस्थान राॅयल्स ने इम्पैक्ट प्लेयर रूल के तहत चहल की जगह पहले ध्रुव जुरेल का इस्तेमाल किया और उसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का, और दोनों ही मौकों पर इन बल्लेबाजों ने टीम के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेली।
तो वहीं अब आईपीएल 2023 में राजस्थान राॅयल्स (RR) के लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 19 अप्रैल बुधवार को होने वाले मैच से पहले युजवेंद्र चहल ने बड़ा बयान दिया है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
युजवेंद्र चहल ने इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर दिया बड़ा बयान
बता दें कि एलएसजी के खिलाफ मैच से पहले युजवेंद्र चहल ने टाइम्स ऑफ इंडिया के एक कोट के अनुसार कहा- इस रूल ने हमारे फेवर में काम किया है क्योंकि आप देवदत्त और जुरेल की बल्लेबाजी को देंखे।
चहल ने आगे कहा- यह एक प्लस पॉइंट है क्योंकि मैं बल्ले से किसी काम का नहीं हूं। यह मदद करता है खासकर जब आप बड़े टारगेट को पीछा कर रहे हों और आपकी टीम में एक अतिरिक्त बल्लेबाज के जुड़ने से प्लस पाॅइंट मिलता है। इसके साथ युजवेंद्र चहल ने कहा कि इस सीजन उनका मेन मोटिव आईपीएल खिताब जीतना है, सिर्फ पर्पल कैप जीतना नहीं है।
खैर, अब देखने लायक बात होगी कि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान के रजवाड़े कैसा प्रदर्शन करते हैं? क्योंकि यह राजस्थान का होम ग्राउंड है, इस लिहाज से राजस्थान को फायदा मिल सकता है।