विराट कोहली के 71वें अंतरराष्ट्रीय शतक के बाद सबा करीम ने बीसीसीआई पर साधा निशाना - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली के 71वें अंतरराष्ट्रीय शतक के बाद सबा करीम ने बीसीसीआई पर साधा निशाना

विराट कोहली ने एशिया कप 2022 में बेहतरीन वापसी करते हुए पांच मैचों में 276 रन बनाए।

Virat Kohli and Saba Karim (Image Source: Twitter)
Virat Kohli and Saba Karim (Image Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम का एशिया कप 2022 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा, लेकिन वे अपने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के फॉर्म लौटने को लेकर राहत की सांस ले सकते हैं। विराट कोहली ने 8 सितंबर को दुबई में खेले गए एशिया कप 2022 के सुपर फोर मुकाबले में शानदार शतक लगाते हुए भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ 101 रनों से मैच जीतने में मदद की। इस मैच के साथ ही भारत का एशिया कप 2022 में सफर भी समाप्त हो गया।

विराट कोहली ने मात्र 61 गेंदों में नाबाद 122 रनों की पारी खेली, और पूर्व भारतीय चयकर्ता का मनाना है कि यह शतक न सिर्फ बल्लेबाजी स्टार, बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। आपको बता दें, पूर्व भारतीय कप्तान ने एशिया कप 2022 में बेहतरीन वापसी करते हुए पांच मैचों में 276 रन बनाए।

सबा करीम ने विराट कोहली के 71वें अंतरराष्ट्रीय शतक को बताया बेहद खास

सबा करीम ने इंडिया न्यूज के हवाले से कहा: “विराट कोहली के इस शतक का खास महत्व है। इस शतक का सभी को इंतजार था, जो तीन साल बाद और कोहली के खेल के सभी प्रारूपों में कप्तानी त्यागने के बाद आया। ऐसा लग रहा था कि विराट को भारतीय चयन समिति या बीसीसीआई से आवश्यक समर्थन नहीं मिल रहा था।

विराट कोहली लंबे समय से अपने द्वारा सेट किए मानक के कारण दबाव में थे, लेकिन उन्होंने सभी बाधाओं को पार कर करते हुए एक बार फिर मैदान पर राज करना शुरू कर दिया है। विराट की शानदार वापसी दर्शाती है कि यदि आप ध्यान केंद्रित करते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं, तो आपको अपने परिश्रम का फल अवश्य मिलेगा।”

पूर्व भारतीय चयनकर्ता ने अंत में कहा: “कोहली का फॉर्म में लौटना भारतीय टीम प्रबंधन के लिए राहत की बात है, क्योंकि भारत के लिए आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 जीतने के लिए उनका फॉर्म में होना बेहद जरूरी है। अगर भारत के दृष्टिकोण से देखा जाए, तो कोहली का शतक बनाना और उनका मौजूदा फॉर्म आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए सबसे बड़ी सकारात्मकता है।”

close whatsapp