'सच कहूं तो यह भावुक और मुश्किल था' मुंबई इंडियंस द्वारा कप्तानी बदलने पर Mahela Jayawardene - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘सच कहूं तो यह भावुक और मुश्किल था’ मुंबई इंडियंस द्वारा कप्तानी बदलने पर Mahela Jayawardene

हाल में ही आईपीएल 2024 के लिए मुंबई ने रोहित की बजाए हार्दिक को कप्तान बनाने का फैसला किया है। 

Mahela Jayawardene. (Photo Source: Twitter/Mumbai Indians)
Mahela Jayawardene. (Photo Source: Twitter/Mumbai Indians)

आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने टीम में बड़ा बदलाव करते हुए रोहित शर्मा की बजाए गुजरात टाइटंस से ट्रेड किए गए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को अपना नया कप्तान नियुक्त किया गया था। तो वहीं फ्रेंचाइजी के इस फैसले के बाद क्रिकेट फैंस रोहित को सपोर्ट करते हुए फ्रेंचाइजी को सोशल मीडिया के माध्यम से काफी ट्रोल करते हुए नजर आए थे।

दूसरी ओर, अब रोहित शर्मा को कप्तान के पद से रिप्लेस करने को लेकर मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) का बड़ा बयान सामने आया है। जयवर्धने का कहना है कि फ्रेंचाइजी के लिए यह फैसला भावुक और मुश्किल था।

Mahela Jayawardene का बड़ा बयान आया सामने

बता दें कि जियो सिनेमा के साथ एक इंटरव्यू में महेला जयवर्धने ने कहा- लंबे समय की योजना को लेकर यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में एक टीम के रूप में बात की है। यह एक मुश्किल फैसला था, हमें लेना पड़ा। सच कहूं तो यह भावुक और मुश्किल था। साथ ही मुंबई का हिस्सा रहा हर कोई खिलाड़ी जानता है कि हम किसी खिलाड़ी के हर मूमेंट को एंन्जाॅय करते हैं और आगे भी करते रहेंगे।

जयवर्धने ने आगे कहा- रोहित शर्मा का टीम के अंदर और बाहर होना क्रिकेट की अगली पीढ़ी का मार्गदर्शन करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। वह एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं। मैंने उनके साथ बहुत करीब के काम किया है। वह एक शानदार व्यक्ति हैं और मुझे यकीन है कि वह उस विरासत का हिस्सा बनेंगे जो इसका मार्गदर्शन करेगा।

ये भी पढ़ें- IPL Auction 2024: हैरी ब्रूक से लेकर ट्रिस्टन स्टब्स तक, आईपीएल ऑक्शन के बाद कुछ ऐसा दिखता है Delhi Capitals का फुल स्क्वाॅड

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?