मैथ्यू हेडन ने CSK की टीम को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- धोनी और अंबाती रायडू को अपने उम्र का.... - क्रिकट्रैकर हिंदी

मैथ्यू हेडन ने CSK की टीम को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- धोनी और अंबाती रायडू को अपने उम्र का….

मैथ्यू हेडेन ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को डैडी आर्मी तक कह डाला।

MS Dhoni And Matthew Hayden (Photo Source : Twitter)
MS Dhoni And Matthew Hayden (Photo Source : Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है। जिसको लेकर सभी टीमें काफी उत्साहित हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी मैथ्यू हेडन ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने धोनी की उम्र को लेकर कमेंट किया है।

दरअसल स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान मैथ्यू हेडन ने कहा कि, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में महेंद्र सिंह धोनी और अंबाती रायडू जैसे दो अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं। इस बार इनकी मौजूदगी में टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी या पिछले सीजन की तरह ही यह टीम खराब प्रदर्शन करेगी।

मैथ्यू हेडेन ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को डैडी आर्मी तक बताया 

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि, धोनी और अंबाती रायडू जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के टीम में होने से टीम अनुभव से भर जाएगी या पिछली बार की तरह ही यह टीम काफी खराब प्रदर्शन करेगी। धोनी की उम्र भी अंबाती रायडू ही जितनी होगी। ऐसे में इस टीम को सिर्फ टीम लीडर की जरूरत नहीं है। बता दें मैथ्यू हेडन ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को डैडी आर्मी तक कह डाला। वहीं दूसरी ओर भारत के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने धोनी की कप्तानी की तारीफ की है।

बता दें आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था, CSK की टीम ने 14 मुकाबलों में से 4 मैच में ही सिर्फ जीत दर्ज की थी और 10 मैचों में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा था। जिसका नतीजा यह हुआ था कि चेन्नई की टीम प्लेऑफ करने से काफी दूर रह गई थी।

वहीं इस बार धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद करेगी। दरअसल आईपीएल 2023 CSK के लिए काफी खास होगा क्योंकि ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है, ऐसे में यह टीम जरूर आईपीएल का खिताब जीतकर उन्हें शानदार विदाई देना चाहेगी।

close whatsapp