स्कॉट स्टायरिस ने स्विच हिट को लेकर आर अश्विन द्वारा उठाए गए सवालों पर दिया चौंकाने वाला सुझाव - क्रिकट्रैकर हिंदी

स्कॉट स्टायरिस ने स्विच हिट को लेकर आर अश्विन द्वारा उठाए गए सवालों पर दिया चौंकाने वाला सुझाव

स्कॉट स्टायरिस ने स्विच हिट की समस्या का समाधान सुझाया है!

New Zealand’s Scott Styris. (Photo Source: Getty Images)
New Zealand’s Scott Styris. (Photo Source: Getty Images)

अनुभवी भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में मांग की थी कि बल्लेबाज को लेग बिफोर विकेट आउट दिया जाना चाहिए यदि वह रिवर्स स्वीप खेलते समय शॉट से चूक जाता है। आर अश्विन का मानना है कि यदि बल्लेबाज रिवर्स स्वीप खेलते हैं, और बाएं-हाथ के बल्लेबाज की तरह हिट करते हैं, तो अब यह ‘ब्लाइंड स्पॉट’ नहीं रह जाता है, इसलिए उन्हें लेग बिफोर विकेट आउट दिया जाना चाहिए।

अब इस मुद्दे पर न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस ने अपनी राय दी है। वह अश्विन के मत से पूरी तरह सहमत है, और इस शॉट पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। हालांकि, वह अश्विन द्वारा सुझाए गए उपाय से पूरी तरह असहमत है। आपको बता दें, मौजूदा नियमों के मुताबिक, अगर गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच करती है तो बल्लेबाज को एलबीडब्ल्यू आउट नहीं दिया जा सकता, भले ही गेंद लाइन में बल्लेबाज के पैड पर लगी हो।

स्विच हिट को लेकर स्कॉट स्टायरिस ने दिया अहम सुझाव

स्कॉट स्टायरिस ने स्पोर्ट्स18 को एक साक्षात्कार में बताया: “मुझे अश्विन द्वारा उठाए गए बहुत सारे सवाल पसंद आए, लेकिन मैं उनके द्वारा दिए गए समाधानों से पूरी तरह से असहमत हूं। मुझे वास्तव में लगता है कि स्विच हिट को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाना चाहिए, भले ही हमने इसका मैदान पर काफी मजा लिया है।

खेल में कप्तानों और गेंदबाजों के लिए कई नियम होते हैं, जैसे फील्डमैन कहां हो सकते हैं, कितने बिहाइंड पॉइंट, लेग साइड पर कितने, और अन्य। इसलिए मुझे नहीं लगता कि बल्लेबाज अपने पैर बदलने या अपना हाथ बदलने में सक्षम होना चाहिए। आप चाहें तो रिवर्स स्वीप या रिवर्स हिट खेल सकते हैं, लेकिन मुझे यह पसंद नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा: “अगर हाथों की बात करे, तो केविन पीटरसन एक लेफ्टहैंडर के रूप में पूरी तरह से पलट कर खेलने में सक्षम थे। मुझे लगता है यदि आप सभी रिवर्स स्वीप और रिवर्स हिट की अनुमति देते हैं, और स्विच हिट को हटा देते हैं, तो फिर आपको एलबीडब्ल्यू नियम के बारे में परेशान होने की जरूरत नहीं होगी, जिसे लेकर अश्विन ने सवाल उठाए हैं। मुझे लगता है इस उपाय से गेंदबाज और बल्लेबाज के बीच भी एक निष्पक्ष प्रतियोगिता होगी।”

close whatsapp