अंबाती रायडू को लेकर कोहली और रवि शास्त्री पर फूटा अनिल कुंबले का गुस्सा, कहा- उन्हें टीम से बाहर करना…
अनिल कुंबले ने कहा कि अंबाती रायडू को साल 2019 वर्ल्ड कप खेलना चाहिए था।
अद्यतन - मई 31, 2023 9:35 अपराह्न

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी अनिल कुंबले ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अंबाती रायडू को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के खिलाड़ी विराट कोहली और भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री पर नाराजगी जाहिर की है।
दरअसल, अनिल कुंबले ने एक इंटरव्यू में कहा कि, अंबाती रायडू को 2019 वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं करना बहुत बड़ा ब्लंडर था। अच्छे प्रदर्शन के बाद भी उन्हें टीम में शामिल ना करना टीम इंडिया की बहुत बड़ी गलती थी। उनकी जगह विजय शंकर को वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिला।
अंबाती रायडू को साल 2019 वर्ल्ड कप खेलना चाहिए था- अनिल कुंबले
बता दें कि जियो सिनेमा पर बातचीत करते हुए अनिल कुंबले ने कहा कि, अंबाती रायडू को साल 2019 वर्ल्ड कप खेलना चाहिए था। हां बिल्कुल, इसमें कोई शक नहीं है। यह बहुत बड़ा ब्लंडर था। आप बहुत लंबे समय से उन्हें इसके लिए तैयार करते हैं और फिर स्क्वॉड से ही उनका नाम गायब हो जाता है।
बता दें टीम मैनेजमेंट ने अंबाती रायडू की जगह 2019 वर्ल्ड कप के लिए विजय शंकर को टीम में शामिल किया था, जिसका कारण देते हुए विजय शंकर को थ्री डी प्लेयर बताया गया था। इसके अलावा टूर्नामेंट के दौरान विजय शंकर और शिखर धवन के चोटिल होने पर उनकी जगह टीम में ऋषभ पंत और मयंक अग्रवाल को मौका दिया गया, लेकिन अंबाती रायडू फिर भी टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। बता दें कि 2019 वर्ल्ड कप के दौरान विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान थे और रवि शास्त्री हेड कोच थे।
2019 वर्ल्ड कप में अंबाती रायडू को जगह नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी। रायडू ने ट्वीट कर लिखा था कि, विश्व कप देखने के लिए अभी अभी 3डी चश्मे का नया सेट आर्डर किया है। उन्होंने यह तंज चयनकर्ताओं पर कसा था।
बता दें कि अंबाती रायडू को फिर भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। सिर्फ 55 वनडे और छह टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने के बाद उन्होंने अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया।