शिखर धवन को रिटेन नहीं करने को लेकर दिल्ली कैपिटल्स पर भड़के रोबिन उथप्पा

दिल्ली कैपिटल्स को कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्खिये दोनों को रिटेन करना चाहिए था: उथप्पा

Advertisement

Delhi Capitals. (Photo Source: IPL/BCCI)

भारत के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिटेन किये गए खिलाड़ियों की लिस्ट देखकर खुश नहीं हैं। उनके अनुसार, शिखर धवन को टीम द्वारा रिटेन किया जाना चाहिए था क्योंकि उन्होंने उनके लिए असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है।

Advertisement
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत, बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल, सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिये को रिटेन किया। हाल के वर्षों में, दिल्ली ने अपनी टीम को मजबूती से बनाया है और, इसी को लेकर स्टार स्पोर्ट्स के शो में चेयरमैन पार्थ जिंदल ने कहा था, कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को छोड़ना उनके लिए एक मुश्किल कॉल था।

शिखर धवन को रिटेन नहीं किए जाने पर हैरान हुए उथप्पा

DC ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को भी रिटेन नहीं किया। इसके बजाय, वो उनके साथी देशवासी नॉर्खिये के साथ गए हैं। उथप्पा, जिन्होंने हाल ही में आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भाग लिया, ने माना कि फ्रेंचाइजी को रबाडा और नॉर्खिये दोनों को बरकरार रखना चाहिए था। ऐसा करने से उन्हें लगता है कि टीम भारतीय तेज गेंदबाजों को साथ लेकर अपनी तेज गेंदबाजी इकाई को और मजबूत कर सकती थी।

रॉबिन उथप्पा ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, “शिखर के बारे में, निश्चित रूप से। उन्होंने उनके लिए असाधारण रूप से अच्छा किया है। उनको रिटेन करने में सोचने वाली कोई बात ही नहीं थी। इसमें कोई दिमाग ही नहीं लगाना था। कगिसो रबाडा के साथ भी ऐसा ही था।”

उथप्पा ने आगे कहा कि, “यदि उनके पास कगिसो और नॉर्खिये होते, तो वो अपनी गेंदबाजी की धार और तेज कर सकते थे। फिर आप कुछ और भारतीय पेसर्स के लिए जाते। आपके पास अपना गेंदबाजी लाइन-अप होता। वह एक बहुत ही खतरनाक और एक मैच विजेता गेंदबाजी लाइन-अप होता।”

उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि पृथ्वी शॉ और शिखर धवन कितने खतरनाक हो सकते हैं। इसके बावजूद उन्होंने उस जोड़ी में से एक को जाने दिया, यह वास्तव में काफी आश्चर्यजनक है।” दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को 16 करोड़, अक्षर पटेल को 12 करोड़ और पृथ्वी शॉ को 7.5 करोड़, जबकि एनरिक नॉर्खिये को 6.5 करोड़ रुपए में रिटेन किया।

Advertisement