'उनके साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ'- भारतीय पत्रकार के साथ हुए विवाद को लेकर रमीज राजा ने दी सफाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘उनके साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ’- भारतीय पत्रकार के साथ हुए विवाद को लेकर रमीज राजा ने दी सफाई

एशिया कप फाइनल के बाद रमीज राजा ने भारतीय पत्रकार के साथ बुरा व्यवहार किया था।

Ramiz Raja. (Photo Source: Twitter)
Ramiz Raja. (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान की हार के बाद एक भारतीय पत्रकार के साथ विवादों में रहे थे। दरअसल फाइनल मैच के बाद पत्रकार और रमीज राजा के बीच बहस हुई थी,  जिसके बाद ये कहा जा रहा था कि रमीज राजा ने भारतीय पत्रकार के साथ बदसलूकी की।

उस घटना के लगभग एक हफ्ते बाद, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने पीसीबी के यूट्यूब चैनल पर एक प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान अपनी प्रतिक्रिया के पीछे का कारण बताया। दरअसल उस पत्रकार ने एशिया कप के फ़ाइनल में मिले हार के बाद रमीज से पूछा था कि, आपके देश के लोग इस हार से काफी निराश हैं। तो उनके लिए कोई संदेश देने चाहेंगे आप? 

भारतीय पत्रकार के साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ- रमीज राजा

इस सवाल को सुनने के बाद रमीज राजा ने पत्रकार का फोन सामने से हटा दिया था। इसके साथ ही उन्होंने उनके फोन की रिकॉर्डिंग भी बंद करने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

अब इस पूरे मामले पर रमीज राजा ने सफाई दी है। पाकिस्तान क्रिकेट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर फैंस के साथ बातचीत के दौरान  राजा ने फैन के सवाल पर कहा कि, देखिए मैं आपको बताता हूं कि क्या हुआ था? दरअसल सवाल उनका ठीक नहीं था, उनके साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ।

रिपोर्टर ने कहा था कि,  “एशिया कप में पाकिस्तान की हार से पाकिस्तानी फैंस निराश हैं, तो मैंने उनसे ये कहा कि आपको कैसे पता फैंस निराश हैं? आप एक अलग स्थान पर बैठे थे और वे अलग स्थान पर, ऐसे सवाल तो तभी निकलकर आते हैं जब आपके मन में कोई दोष हो। चलो कोई बात नहीं, हमें उन सब बातों को अब भूलकर आगे बढ़ना चाहिए।”

आपको बता दें कि एशिया कप 2022 के फाइनल में श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी। जहां श्रीलंका ने एक करीबी मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर छठी बार ट्रॉफी अपने नाम की थी।

close whatsapp