BCCI अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की अफवाह पर अब सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया पोस्ट से दी यह जानकारी

सौरव गांगुली ने बताया कि, मैंने एक नया एजुकेशन एप लॉन्च किया है।

Advertisement

Sourav Ganguly. (Photo by SAM PANTHAKY/AFP via Getty Images)

भारत क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने कहा है कि वह काफी हैरान हैं कि एक साधारण ट्वीट में सभी को यह विश्वास दिलाया कि वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे है। बता दें, 1 जून को गांगुली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक धन्यवाद नोट जारी किया था जिसमें इस बात का उल्लेख किया था कि वह कुछ नया शुरू करने जा रहे हैं जो बहुत से लोगों के लिए मददगार साबित होगा।

Advertisement
Advertisement

इस पोस्ट के बाद लोगों को लगा कि वह BCCI अध्यक्ष पद से हट रहे हैं और राजनीति में जाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि इसके बाद गांगुली ने साफ कर दिया है कि वह BCCI के अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं और ये ट्वीट एक नए वैश्विक शैक्षिक एप के लिए किया गया था।

मैंने दुनियाभर में एक नया एजुकेशन एप लॉन्च किया है: सौरव गांगुली

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक सौरव गांगुली ने कहा कि, मैंने एक नया एजुकेशन एप लॉन्च किया है। ये एक शैक्षिक एप है जो दुनियाभर में लॉन्च किया गया है। मैं काफी हैरान था जब मेरे एक सामान्य ट्वीट ने लोगों को यह सोचने में मजबूर कर दिया कि मैं अध्यक्ष पद से हट रहा हूं। ऐसा कुछ नहीं है, मैंने BCCI के अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दिया है।

सौरव गांगुली के ट्वीट के बाद लोगों के बीच में बाते इतनी बढ़ गई थी कि खुद BCCI के सचिव जय शाह को आगे आकर सफाई देनी पड़ी कि गांगुली ने BCCI ऑफिस नहीं छोड़ा है। सभी प्रशंसकों को लगा कि गांगुली अध्यक्ष पद को छोड़कर राजनीति में जा रहे हैं।

सौरव गांगुली को अक्टूबर 2019 में BCCI का अध्यक्ष चुना गया था। उनके कार्यकाल में IPL 2020 और 2021 सफलतापूर्वक यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में आयोजित किया गया था क्योंकि भारत में कोविड-19 के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे थे। जब लोगों को उम्मीद नहीं थी कि IPL के यह दो संस्करण खेले भी जा सकते हैं तब गांगुली ने इसे सफलतापूर्वक करवाया था।

यही नहीं उनके कार्यकाल में ही भारतीय टीम ने 2020/21 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी और 2019-2021 के बीच में चले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

Advertisement