'यह खराब नहीं थी'- गाबा पिच को लेकर डीन एल्गर और पैट कमिंस के बीच शुरू हुई तू-तू-मैं-मैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘यह खराब नहीं थी’- गाबा पिच को लेकर डीन एल्गर और पैट कमिंस के बीच शुरू हुई तू-तू-मैं-मैं

पहले टेस्ट मैच के दो दिन में खत्म होने के बाद डीन एल्गर ने गाबा ब्रिसबेन की पिच को असुरक्षित बताया था।

Australia vs South Africa (Image Credit- Twitter)
Australia vs South Africa (Image Credit- Twitter)

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है और दोनों टीमों के बीच गाबा ब्रिसबेन में हुआ पहला टेस्ट मैच मात्र दो दिनों के अंदर ही समाप्त हो गया। इसके बाद इस टेस्ट मैच को लेकर क्रिकेट जगत में काफी चर्चा हुई थी। तो वहीं इसको लेकर साउथ अफ्रीकी टीम के कप्तान डीन एल्गर ने अंपायर से पूछा कि क्या ये पिच असुरक्षित है?

लेकिन इसके उलट ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने डीन एल्गर को जबाव देते हुए कहा है कि ऐसा कुछ भी नहीं हैं। बता दें कि पहले टेस्ट मैच के दौरान बल्लेबाजी के लिए कठिन पिच होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने ये मैच अपने नाम कर लिया था, और तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। साथ ही वह इस जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पाॅइंट टेबल में पहले स्थान पर भी पहुंच गई है।

पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि पैट कमिंस ने डीन एल्गर को जबाव देते हुए Fox Sports के हवाले से कहा कि, यह पिच अच्छी थी। वहां ऐसी कोई गेंद देखने को नहीं मिली जो लेंथ पर गिरने के बाद जंप कर रही हो या ऐसा कुछ भी हुआ हो।

यह निश्चित रूप से मुश्किल थी, टेस्ट मैच के लिए दो दिन शायद आदर्श नहीं हैं। कमिंस ने आगे कहा कि, काफी साइड मूवमेंट था और आज उछाल भी असमान था। पर्सनली मुझे ऐसी किसी पिच से परेशानी नहीं अगर ग्राउंड्समैन एक हरी पिच बनाते हैं तो।

बता दें कि पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका की पहली पारी 150 तो दूसरी पारी 99 रनों पर सिमट गई थी। तो ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को जीतकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। साथ ही बता दें कि दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 26 से 30 दिसंबर के बीच मेलबर्न में खेला जाएगा।

close whatsapp