IPL 2023: ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की खरीददारी से काफी खुश हैं आकाश चोपड़ा
आकाश चोपड़ा का मानना है कि आईपीएल 2023 के मुंबई ने कई शानदार खिलाड़ी खरीदे है।
अद्यतन - दिसम्बर 27, 2022 4:11 अपराह्न

पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने कोच्चि में हुई 23 दिसबर को आईपीएल नीलमी काफी शानदार खरीददारी की है। बता दें कि मुंबई इंडियंस ने रिकाॅर्ड 17.50 करोड़ में आईपीएल इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी खरीददारी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरन ग्रीन को अपने साथ जोड़ा है। इसके अलावा जाय रिचर्डसन को मुंबई ने अपनी टीम में शामिल किया है।
तो वहीं दूसरी तरफ आईपीएल 2022 में पाॅइंट टेबल में 10वें नंबर पर रहने वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 के लिए काफी मजबूत नजर आ रही है। वहीं आईपीएल में नीलामी में कई शानदार खिलाड़ियों को खरीद अपनी टीम को मजबूत बनाने की कोशिश की है, और इसी को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है।
आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि आकाश चोपड़ा ने 2023 आईपीएल ऑक्शन के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो में कहा कि, मुंबई इंडियंस के लिए ये एक बेहद महत्वपूर्ण नीलामी थी क्योंकि पिछले सीजन वे वहां नहीं थे, जहां उन्हें होना चाहिए। पेंटाहाउस में रहने वाले, बेसमेंट में कैस रहेंगे।
बता दें कि आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस 10वें नंबर पर खत्म किया था, आकाश चोपड़ा ने कहा आईपीएल की ये नीलामी उनके हित में रही है। जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर के आने से टीम थोड़ी बेहतर नजर आने लगेगी।
आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, जाय रिचर्डसन मेरी राय में टीम का हिस्सा होंगे। अगर आप बीबीएल देख रहे हैं, जो मैं देखता हूं तो सही नहीं है। आप दो तेज विदेशी तेज गेंदबाजों को खिलाना चाहेंगे क्योंकि मुंबई के पास अच्छी क्वालिटी वाले भारतीय तेज गेंदबाज नहीं है।
इसलिए तेज गेंदबाजी में जाय रिचर्डसन या जेसन बेहरनड्राॅफ में से कोई और जोफ्रा आर्चर सौ प्रतिशत खेलेंगे, इसके बाद कैमरन ग्रीन और टीम डेविड में से किसी एक के बारे में सोच रहा हूं। ट्रिस्टन स्टब्स और डेवाल्ड ब्रेविस में किसी एक को बाहर किया जा सकता है।