आईपीएल 2023: डेवोन कॉनवे ने चेपॉक में एमएस धोनी के लिए फैंस की दीवानगी देखने का अनुभव शेयर किया
CSK का आईपीएल 2023 में अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 12 अप्रैल को चेन्नई में है।
अद्यतन - Apr 12, 2023 11:25 am

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम के माहौल के बारे में बात की, जब CSK ने जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में अपने पहले घरेलू मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना किया।
न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज ने आगे खुलासा किया कि जब धोनी 2019 सीजन के बाद पहली बार चेपॉक स्टेडियम में बल्लेबाजी करने आए, तो उन्होंने क्या अनुभव किया। आपको बता दें, कोरोना के कारण आईपीएल मैच पिछले सीजन तक सीमित स्थानों और UAE में खेले गए थे।
एमएस धोनी की चेपॉक स्टेडियम में एंट्री देखना खास था: डेवोन कॉनवे
डेवोन कॉनवे ने CSK द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए एक वीडियो में कहा: ‘एमएस धोनी की चेपॉक स्टेडियम में एंट्री देखना खास था। हमने इस बारे में बहुत सुना है कि जब धोनी बल्लेबाजी के लिए आते हैं, तो फैंस पागल हो जाते हैं, और यह पहली बार अनुभव करना बहुत ही खास था। चेपॉक स्टेडियम में शोर इतना ज्यादा था कि मैं सचमुच खुद कि आवाज नहीं सुन पा रहा था।
उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा और फिर उन्होंने दूसरी गेंद पर और भी बड़ा छक्का लगाया। दुनिया के बहुत से खिलाड़ी ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं है। तो, हां चेपॉक में होना और यह अनुभव करना बहुत रोमांचक और आश्चर्यजनक था। और हां, ये सब पहली बार देखना बहुत खास था।’
इस बीच, सीएसके के ऑलराउंडर ड्वेन प्रीटोरियस ने कहा कि वह सोच भी नहीं सकते कि धोनी पर कितना दबाव होता होगा, जब वह बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरते हैं और पूरा स्टेडियम केवल उनके नाम के नारों से गूंज रहा होता है।
ड्वेन प्रीटोरियस ने कहा: ‘मेरे लिए धोनी को मैदान में उतरते देखना, जहां हर कोई धोनी धोनी धोनी चिल्ला रहा है, अविश्वनीय था। मैं सोच भी नहीं सकता कि उसके कंधों पर कितना दबाव होगा। वह दुनिया के अब तक के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक है, और मुझे यह देखकर बहुत खुशी होती है कि वह अभी भी प्रदर्शन कर सकता है।’
यहां देखिए वो वीडियो –
Everyone's a fan when Thala walks out!#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/pGbAAQIios
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 11, 2023