केन विलियमसन दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज से हुए बाहर, गैरी स्टीड ने फिटनेस को लेकर दी चौंका देने वाली खबर
केन विलियमसन के फैंस को करना पड़ सकता है लम्बा इंतजार, गैरी स्टीड के बयान से उनके आईपीएल 2022 में हिस्सा लेना पर संदेह नजर आ रहा हैं।
अद्यतन - Feb 8, 2022 5:57 pm

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले कीवियों को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन कोहनी की चोट के कारण आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। केन विलियमसन की कोहनी की चोट को आपरेशन की जरुरत नहीं हैं, वह पुनर्वास के जरिये ही ठीक हो सकते हैं लेकिन इसमें काफी समय भी लग सकता हैं।
31 वर्षीय एक साल से अधिक समय से कोहनी की चोट को झेल रहे हैं, जिससे उन्हें बहुत समय से क्रिकेट के मैदान से दूर रहना पड़ रहा हैं। चोट के चलते ही केन विलियमसन बांग्लादेश के खिलाफ भी नहीं खेल सके थे। उन्होंने आखिरी बार भारत के खिलाफ नवंबर में टेस्ट खेला था।
केन विलियमसन एक बार फिर हुए टेस्ट सीरीज से बाहर
अब तक उम्मीद जताई जा रही थी कि न्यूजीलैंड के कप्तान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए चोट से रिकवर हो जाएंगे, लेकिन एक बार फिर वह सीरीज से बाहर हो गए हैं।
हालांकि, न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने मीडिया से कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है केन विलियमसन पूरी तरह से ठीक हो जायेंगे। कोच ने कहा इस तरह की चोटें थोड़े समय के लिए परेशान करती हैं, और कप्तान को इस चोट से जूझते हुए तकरीबन 14-15 महीने हो गए हैं। आमतौर पर इस तरह की चोटें लगभग 18 महीने का समय लेती हैं, और गैरी स्टीड ने उम्मीद जताई की केन विलियमसन के साथ भी ऐसा ही हो और वह इस समय अंतराल के बाद पूरी फिटनेस हासिल कर मैदान में वापसी करे।
गैरी स्टीड के बयान से उनके IPL 2022 में हिस्सा लेना पर भी संदेह नजर आ रहा हैं। आगामी आईपीएल (IPL 2022) संस्करण के मार्च में शुरू होने की उम्मीद की जा रही हैं। केन विलियमसन को आगामी आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।
कोच ने कहा केन विलियमसन नेट सत्र के दौरान वापस से बल्लेबाजी कर रहे हैं, और वह इस सप्ताह 20-25 मिनट की अवधि के लिए बल्लेबाजी कर रहे है। लेकिन उन्होंने कहा टेस्ट मैचों में खेलने से केन विलियमसन पर बोझ पड़ सकता हैं और वह फिर से बाहर हो सकते हैं।