यह एक ऐसी कला है जो सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी के पास है और मेरे पास नहीं: राहुल द्रविड़

आखिरी के ओवरों में चाहे कितने भी रन चाहिए हो धोनी अपनी काबिलियत से उस लक्ष्य का पीछा कर ही लेते हैं। बहुत ही कम खिलाड़ियों को ऐसा करते हुए देखा गया है: राहुल द्रविड़

Advertisement

Rahul Dravid and MS Dhoni. (Photo Source: Getty Images)

क्रिकेट में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अभी तक का सबसे बेहतरीन फिनिशर माना जाता है। उन्होंने काफी लंबे समय तक नीचे बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को कई मुकाबले में जीत दिलाई है। नंबर 5 और नंबर 6 पर उतरकर धोनी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में उन्होंने कई मुकाबलों में इस नंबर पर आकर भारतीय टीम के लिए शानदार पारियां खेली हैं।

Advertisement
Advertisement

बहुत ही कम लोग ये बात जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी को फिनिशर का रोल अदा करने के लिए राहुल द्रविड़ ने मौका दिया था। भारतीय टीम के इस समय के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने एक बार अपने विचारों को साझा करते हुए बताया था कि महेंद्र सिंह धोनी और खेल को लेकर उनकी योजनाएं मुकाबले के अंतिम ओवरों में काफी कमाल की रहती है।

महेंद्र सिंह धोनी ऐसे खेलते हैं जैसे उन्हें रिजल्ट से कोई मतलब ही ना हो: राहुल द्रविड़

ESPN क्रिकइंफो के वीडियोकास्ट में संजय मांजरेकर के साथ बातचीत के दौरान राहुल द्रविड़ ने बताया कि, ‘जब भी आप महेंद्र सिंह धोनी को मुकाबले के अंतिम समय में या उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के वक्त खेलते हुए देखते हैं तो आप यही सोचते हैं कि, ‘क्या यह कुछ जरूरी काम कर रहे हैं। लेकिन वह ऐसे खेलते हैं जैसे उन्हें रिजल्ट से कोई मतलब ही ना हो। मुझे लगता है यह तो यह आपके अंदर होना चाहिए या इसके लिए आपको ट्रेनिंग करनी चाहिए। मुझे लगता है यह कला कभी मेरे अंदर थी ही नहीं।

मुझे लगता है कि यह महेंद्र सिंह धोनी से पूछना ही सही रहेगा कि उन्हें यह चीज पहले से ही करनी आती है या उन्होंने इसके लिए ट्रेनिंग ली है। और अगर उन्हें इसका जवाब पता है तो उन्हें इसकी मार्केटिंग करनी चाहिए। आखिरी के ओवरों में चाहे कितने भी रन चाहिए हो धोनी अपनी काबिलियत से उस लक्ष्य का पीछा कर ही लेते हैं। बहुत ही कम खिलाड़ियों को ऐसा करते हुए देखा गया है। शायद इसीलिए उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर माना जाता है।

15 अगस्त 2020 को महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया था संन्यास

बता दें, राहुल द्रविड़ ने यह बात जून 2020 में कही थी और उसके कुछ ही हफ्तों बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। महेंद्र सिंह धोनी ने 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था।

विकेटकीपर बल्लेबाज ने रवींद्र जडेजा के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी निभाते हुए 50 रन बनाए। हालांकि वो रन आउट हो गए और भारतीय टीम यह मुकाबला हार गई।

Advertisement