'सांस भी लेना मुश्किल....'- साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद मुंबई के मौसम पर Joe Root ने निकाली भड़ास - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘सांस भी लेना मुश्किल….’- साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद मुंबई के मौसम पर Joe Root ने निकाली भड़ास

वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड को पिछले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 229 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Joe Root (Photo Source: X/Twitter)
Joe Root (Photo Source: X/Twitter)

Joe Root: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 रोमांचक अंदाज में भारत में खेला जा रहा है। लेकिन डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के लिए इस वक्त कुछ भी चीजें सही नहीं चल रही है। World Cup 2023 में इंग्लैंड टीम काफी ज्यादा शर्मनाक प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही है। टीम 4 मैचों में एक जीत और 2 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 10वें पायदान पर है।

इंग्लैंड को वानखेड़े में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले मुकाबले में 229 रनों से हार झेलनी पड़ी। साउथ अफ्रीका से हार के बाद इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट (Joe Root) ने मुंबई के मौसम को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मैंने कभी ऐसी स्थितियों में नहीं खेला- Joe Root

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वानखेड़े में खेले गए मुकाबले के बारे में बात करें तो साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 399 रन बोर्ड पर लगाए थे। इंग्लैंड लक्ष्य का पीछा करते हुए 22 ओवरों में 170 रनों पर ऑलआउट हो गई। हार के बाद जो रूट (Joe Root) मुंबई की भीषण गर्मी और उमस पर भड़ास निकालते हुए नजर आ रहे हैं।

जो रूट (Joe Root) ने My Khel पर बात करते हुए बताया, ‘मैंने पहले कभी ऐसी परिस्थितियों में नहीं खेला है। मैंने अधिक गर्म और अधिक आर्द्र वाली परिस्थितियों में खेला है। लेकिन ऐसा महसूस हुआ कि आप सांस नहीं ले पा रहे हैं। यह ऐसा था मानो आप हवा खा रहे हों। यह अनोखा था, आप इसे हेनरिक क्लासेन की तरह देख सकते हैं। आप देख सकते हैं कि मैदान पर वापस ना आ पाने के कारण उसे कितना नुकसान हुआ।’ 

यह भी पढ़े- World Cup 2023: क्या इंग्लैंड ने कर दी बड़ी भूल…? चोटिल रीस टॉपली की जगह स्क्वॉड में Brydon Carse की हुई एंट्री

आदिल रशीद सांस नहीं ले पा रहे थे- जो रूट

जो रूट ने आगे खुलासा किया कि आदिल रशीद को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। रूट ने यह भी बताया कि जैसे ही टीम ने फील्डिंग करने का फैसला लिया था उनकी जर्सी पूरी तरह से भीग गई थी। जो रूट (Joe Root) ने आगे बताया, ‘रैश (आदिल रशीद), उन्होंने हमारे लिए शानदार प्रदर्शन किया। जब वह गेंदबाजी कर रहे थे, तो वह कुछ आवाजें निकाल रहे थे, वह अपनी सांस वापस लाने की कोशिश कर रहे थे। यह कठिन था, लेकिन जब आप साल के इस समय में भारत में खेलने के लिए आते हैं तो आपको इसी तरह की चीजों का सामना करना पड़ता है और संघर्ष करना पड़ता है।’

close whatsapp