"यूनिवर्स बॉस सिर्फ एक है और हमेशा एक ही रहेगा": सूर्यकुमार यादव को लेकर बोले क्रिस गेल - क्रिकट्रैकर हिंदी

“यूनिवर्स बॉस सिर्फ एक है और हमेशा एक ही रहेगा”: सूर्यकुमार यादव को लेकर बोले क्रिस गेल

सूर्यकुमार यादव अपने शानदार फॉर्म में लौट आए हैं।

Chris Gayle and Suryakumar Yadav. (Image Source: X)
Chris Gayle and Suryakumar Yadav. (Image Source: X)

भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के लिए हालिया आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 उतना अच्छा नहीं रहा, लेकिन उन्हें अपना T20I मोड शुरू करने में ज्यादा समय नहीं लगा। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में टीम इंडिया का नेतृत्व कर रहे हैं।

उन्होंने बतौर कप्तान बेहद शानदार प्रदर्शन किया, और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो T20I मैच जीतकर घरेलू सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली। उन्होंने इस पांच मैचों की T20I सीरीज के पहले मैच में महज 42 गेंदों में चार छक्कों और नौ चौकों की मदद से 80 रन बनाए, जबकि दूसरे मैच में 10 गेंदों में 19 रन बनाए।

केवल एक ही यूनिवर्स बॉस हो सकता है: Chris Gayle

इस बीच, फैंस के बीच टी-20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के शानदार प्रदर्शन के खूब चर्चे हैं, तो वहीं कुछ लोग गेंद को चारों ओर से हिट करने की उनकी क्षमता के लिए उनकी तुलना एबी डिविलियर्स से करते हैं, तो कुछ उन्हें परिस्थितियों और विभिन्न गेंदबाजी आक्रमणों के खिलाफ रन बनाने के लिए “न्यू यूनिवर्स बॉस” भी कहते हैं।

यहां पढ़िए: अफ्रीका क्वालिफायर्स से नामीबिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए किया क्वालीफाई

लेकिन ओरिजिनल ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल (Chris Gayle) ने कहा है कि केवल एक ही यूनिवर्स बॉस हो सकता है, और वो वह हैं। क्रिस गेल ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा, “नहीं, कोई दूसरा गेल नहीं हो सकता है। कोई दूसरा गेल कभी नहीं होगा। कभी भी हो ही नहीं सकता। इस दुनिया में केवल एक यूनिवर्स बॉस है, सिर्फ एक, और वो मैं हूं।”

क्रिकेट मेरी जिंदगी है: Chris Gayle

क्रिस गेल ने आगे कहा: “क्रिकेट मेरी जिंदगी है, यह मेरे खून में है और इसने मुझे सब कुछ दिया है। इसलिए जब आपको लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) जैसी लीग में क्रिकेट खेलने का मौका मिलता है, तो यहां होना शानदार है। यह हर किसी के लिए फायदेमंद है। LLC में दूसरी बारे खेलकर बहुत अच्छा लग रहा है। खेल के सभी दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना बहुत अच्छा अनुभव है। मुझे जैक कैलिस के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करने का मौका मिलता है।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?