‘फैंस उन पर बहुत दबाव बना रहे हैं..’- एमएस धोनी के संन्यास के सवालों पर मुरली विजय ने कह दी ऐसी बात
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2023 पॉइंट्स टेबल में इस वक्त तीसरे पायदान पर है।
अद्यतन - Apr 21, 2023 12:21 pm

आईपीएल 2023 में 5 मैचों में तीन जीत और 6 अंको के साथ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम पॉइंट्स टेबल में इस वक्त तीसरे पायदान पर है। चेन्नई अपना अगला मुकाबला 21 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ चेपॉक में खेलेगी। टीम इस मैच में भी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।
आईपीएल शुरू होने से पहले ही महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरें जोरों पर हैं। लेकिन धोनी के साथी खिलाड़ियों का मानना है कि धोनी अभी 2-3 साल आईपीएल और खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इसी बीच धोनी के संन्यास के सवालों पर भारतीय खिलाड़ी मुरली विजय का कहना है कि फैंस को धोनी के ऊपर दबाव नहीं बनाना चाहिए।
हर कोई सिर्फ संन्यास को लेकर सवाल कर रहे हैं- मुरली विजय
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ी दी थी। लेकिन टीम रवींद्र जडेजा के नेतृत्व में खराब प्रदर्शन करते हुए नजर आई। जिसके बाद रवींद्र जडेजा के कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी ने वापस से CSK की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली।
इस सीजन एमएस धोनी CSK को पांचवी बार ट्रॉफी जीतवाते हुए नजर आ सकते हैं। CSK टीम इस वक्त खिलाड़ियों के चोट से काफी परेशान है। बेन स्टोक्स, दीपक चाहर जैसे अहम खिलाड़ी अभी टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन फिर भी टीम धोनी के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए नजर आएगी।
इसी बीच धोनी के संन्यास के सवालों पर बात करते हुए मुरली विजय ने स्पोर्ट्सकीड़ा पर कहा, ‘यह खिलाड़ियों का व्यक्तिगत फैसला है, लोगों को समझना चाहिए कि क्रिकेटर किस चीज से गुजरते हैं। उन्होंने लगभग 15 साल तक भारत के लिए खेला हैं। हमें उन्हें समय देना चाहिए, ना कि उन पर इस बात को लेकर दबाव बनाना चाहिए कि वो कब संन्यास ले रहे हैं। यह बहुत गलत है हर कोई एमएस के संन्यास के बारे में सवाल कर रहे हैं।’
गौरतलब है कि, महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन बल्ले से आक्रमक नजर आ रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पिछले मुकाबले में उन्हें पिच पर ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिला। लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होम ग्राउंड में धोनी जलवा दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।