कंगारू टीम की खराब रणनीति पर एलिस्टर कुक ने दिया प्रतिक्रिया, कहा- मैंने कभी भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को……
एलिस्टर कुक ने कहा कि,मैंने कभी भी ऑस्ट्रेलिया की टीम के चार खिलाड़ी को बॉउंड्री पर नहीं देखा।
अद्यतन - Jun 17, 2023 3:22 pm

बता दें एशेज सीरीज का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। दरअसल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने पहले दिन 8 विकेट खोकर 393 रन बनाए और साथ ही पारी भी घोषित कर दी। हालांकि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के इस फैसले पर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने हैरानी जताई।
वहीं इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी एलिस्टर कुक ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल उनका कहना है कि, उन्होंने कभी भी ऑस्ट्रेलिया के 4 खिलाड़ी को बॉउंड्री पर नहीं देखा लेकिन इस मुकाबले में यह देखने को मिला।
मैंने कभी भी ऑस्ट्रेलिया की टीम के चार खिलाड़ी को बॉउंड्री पर नहीं देखा- एलिस्टर कुक
बता दें पहले दिन मैच की समाप्ति के बाद पैट कमिंस के डिफेंसिव अप्रोच पर BBC से बातचीत करते हुए एलिस्टर कुक ने कहा कि, यह थोड़ा गैर ऑस्ट्रेलियाई लगता है। वे आम तौर पर कड़ी टक्कर देना जानते हैं। लेकिन मैंने कभी भी ऑस्ट्रेलिया की टीम के चार खिलाड़ी को बॉउंड्री पर नहीं देखा।
वहीं इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन ने कहा कि, उनके पक्ष में यह नहीं आया। लेकिन इंग्लैंड के नजरिए से ऑस्ट्रेलिया को इतना डिफेंसिव देखना शानदार है। उन्होंने आगे कहा कि, मुझे लगता है एशेज के पहले दिन पैट कमिंस ने यह सोचा होगा कि, ठीक है इंग्लैंड, हमें इससे कोई दिक्कत नहीं है। हमें छक्के चौके मारो, कोई बात नहीं है। फिर हम प्लान बी पर जाएंगे।
केविन पीटरसन ने आगे कहा कि, लेकिन मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम सीधे प्लान बी पर ही चली गई। बता दें इंग्लैंड ने पहले दिन ही अपनी पारी 8 विकेट के नुकसान पर घोषित कर दी। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन के खेल खत्म होने तक बिना विकेट गंवाए 14 रन बना लिए थे। बता दें ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा क्रीज पर मौजूद हैं और इस टीम को इन दोनों ही खिलाड़ियों से काफी उम्म्मीदेँ हैं।