सचिन तेंदुलकर को पहली बार करीब से देखने के बाद क्या था रोहित शर्मा का हाल, जानिए खुद हिटमैन से - क्रिकट्रैकर हिंदी

सचिन तेंदुलकर को पहली बार करीब से देखने के बाद क्या था रोहित शर्मा का हाल, जानिए खुद हिटमैन से

सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा इस समय जारी आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए एक-साथ बतौर मेंटर और कप्तान काम कर रहे हैं।

Rohit Sharma and Sachin Tendulkar. (Image Source: Twitter)
Rohit Sharma and Sachin Tendulkar. (Image Source: Twitter)

भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा सहित दुनिया भर के अनगिनत क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं, और उन्हें क्रिकेट को करियर के रूप में चुनने के लिए प्रेरित किया है।

आपको बता दें, रोहित शर्मा ने न केवल भारत के लिए बल्कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए भी तेंदुलकर के साथ खेला है। इस बीच, भारतीय कप्तान ने दुनिया महान बल्लेबाजों में से एक के साथ अपनी पहली मुलाकात याद की। रोहित ने उस पल को याद किया जब उन्होंने पहली बार सचिन तेंदुलकर को करीब से देखा था।

जब सचिन तेंदुलकर के सामने नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए नर्वस हो गए थे रोहित शर्मा

अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने खुलासा किया कि जब सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के 2004/05 के भारत दौरे के दौरान क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) का दौरा किया था, उस दौरान उन्होंने भारतीय दिग्गज को करीब से देखा था, क्योंकि उस समय वह भी CCI में ट्रेनिंग ले रहे थे। उन्होंने आगे बताया मास्टर ब्लास्टर ने कुछ समय तक उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखा, जिससे वह नर्वस हो गए थे।

रोहित शर्मा ने सचिन@50 किताब में कहा: ‘पाजी (सचिन तेंदुलकर) CCI आए थे और हमारे नेट्स के पीछे खड़े थे और मुझे ट्रेनिंग करते हुए देख रहे थे। मुझे यह बात स्वीकार करना होगा कि जब वह मुझे देख रहे थे, तब मैं नर्वस हो गया था। मेरा नर्वस होना स्वाभाविक था। हम सब बस उन्हें प्रभावित करना चाहते थे। उनकी नजरों में पहचान पाना ही अपनी काबिलियत को साबित करने का सबसे बड़ा मापदंड था।

इसके बाद हमने 2006 का रणजी ट्रॉफी फाइनल एक-साथ खेला, जिसे मुंबई ने जीता और मैं पाजी को करीब से देखकर सीखता रहा। जब भी मैं उनके साथ बल्लेबाजी करता था, तो वो मेरी बड़ी मदद करते थे। सचिन पाजी मुझे बताते रहते थे कि अब गेंदबाज क्या करने वाला है, जिससे मुझे बहुत मदद मिलती थी। मैं बल्लेबाजी करते समय उनके फैसले पर भरोसा करता था, जिससे मुझे टीम में अहम योगदान देने में मदद मिली।’

close whatsapp