लुंगी एनगिडी

IPL 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने किया बड़ा बदलाव, लुंगी एनगिडी की जगह इस विस्फोटक बल्लेबाज को किया टीम में शामिल

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हालिया अपडेट में, ऑलराउंडर जेक फ्रेजर-मैकगर्क को चोटिल एनगिडी के प्रतिस्थापन के रूप में नामित किया गया है।

Jake Fraser-McGurk (Image Credit- Twitter X)
Jake Fraser-McGurk (Image Credit- Twitter X)

दिल्ली कैपिटल्स (DC) को IPL शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। फ्रेंचाइजी ने ऑलराउंडर जैक फ्रेजर-मैकगर्क को लुंगी एनगिडी के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया है। फैंस बेसब्री से आईपीएल 2024 का इंतजार कर रहे हैं जो, 22 मार्च को शुरू होने वाला है। सभी टीमें जोर-शोर से तैयारियों में लगी हुई है।

जेक फ्रेजर-मैकगर्क को रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में किया गया शामिल

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हालिया अपडेट में, ऑलराउंडर जेक फ्रेजर-मैकगर्क को चोटिल एनगिडी के प्रतिस्थापन के रूप में नामित किया गया है। लुंगी एनगिडी  14 IPL मैचों में 25 विकेट ले चुके हैं और जाहिर तौर पर टीम को उनकी कमी खलेगी। हालांकि, फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि, फ्रेजर-मैकगर्क के शामिल होने से टीम में नई ऊर्जा आएगी।

दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के फ्रैजर मैकगर्क को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली के लिए जाना जाता है और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी तरफ खिंचा है। वो सुर्खियों में तब आए थे जब उन्होंने केवल 29 गेंदों पर शतक बनाकर एबी डिविलियर्स के सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को तोड़ा था।

दिल्ली के लिए हैरी ब्रूक भी हो चुके हैं बाहर

ब्रूक के टूर्नामेंट से हटने के बाद एनगिडी का चोट के चलते बाहर होना दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ा झटका है। इंग्लिश बल्लेबाज ने हाल ही में बताया था कि पारिवारिक कारणों की वजह से आईपीएल नहीं खेलेंगे और घर वालों के साथ समय बिताएंगे। ब्रूक ने खुलासा किया कि उसकी दादी की लंबी बीमारी के बाद मृत्यु हो गई थी, और वह अपने परिवार के सदस्यों के करीब रहना चाहते हैं।

इन दो विदेशी खिलाड़ियों के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद एनरिक नॉर्खिया और झाय रिचर्डसन की अब प्लेइंग XI में जगह बनती दिख रही है। दोनों फ्रंटलाइन गेंदबाज डीसी की गेंदबाजी की शुरुआत कर विपक्षी टीम को मुश्किल में डाल सकते हैं। हालांकि, नॉर्खिया ने भी सितंबर 2023 के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में पिछले हफ्ते ही वापसी की है।

यह भी पढ़ें :Prithvi Shaw का करियर फिर से बना देंगे कप्तान रोहित शर्मा!

close whatsapp