तमाम क्रिकेट फैंस और इंग्लिश खिलाड़ियों ने जेम्स एंडरसन को लॉर्ड्स में उनके अंतिम टेस्ट मैच में दिया गार्ड ऑफ ऑनर, आप भी देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

तमाम क्रिकेट फैंस और इंग्लिश खिलाड़ियों ने जेम्स एंडरसन को लॉर्ड्स में उनके अंतिम टेस्ट मैच में दिया गार्ड ऑफ ऑनर, आप भी देखें वीडियो

इस समय लॉर्ड्स स्टेडियम में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है।

James Anderson (Pic Source-X)
James Anderson (Pic Source-X)

इस समय लॉर्ड्स स्टेडियम में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले के खेल का तीसरा दिन शुरू हो चुका है। इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में पहले दिन से ही दबाव बनाया हुआ है। बता दें, यह मैच इंग्लैंड की अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है।

इस मैच के खेल के तीसरे दिन के शुरू होने से पहले इंग्लिश खिलाड़ियों ने जेम्स एंडरसन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जेम्स एंडरसन का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 700 से ज्यादा विकेट झटके हैं। अनुभवी गेंदबाज ने इस बात की घोषणा पहले ही कर दी थी कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा।

यह रही वीडियो:

मैच की बात की जाए तो इंग्लैंड ने इसमें टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्ट इंडीज ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 121 रन बनाए थे। टीम की ओर से पहली पारी में Mikyle Louis ने 27 रनों की पारी खेली थी जबकि केवम हॉज ने 24 रनों का योगदान दिया था। पहली पारी में जेम्स एंडरसन ने सिर्फ एक विकेट अपने नाम किया था जबकि Gus Atkinson ने अपने डेब्यू मैच में 7 विकेट झटके थे।

इसके बाद इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 371 रन पर ऑलआउट हो गया था। टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज जेम्स स्मिथ ने 70 रनों की पारी खेली थी जबकि हैरी ब्रूक ने 50 रनों का योगदान दिया था। जो रूट ने 68 रन बनाए थे और Zak Crawley ने 76 रनों का योगदान दिया था। वेस्ट इंडीज की ओर से जेडन सीरल्स ने पहली पारी में चार विकेट झटके थे।

इस मैच में इंग्लैंड दूसरी पारी में भी पूरी तरह से हावी रहा है। मेजबान टीम इस पहले मैच को अपने नाम करके जेम्स एंडरसन को भव्य फेयरवेल देना चाहेगी। जेम्स एंडरसन ने अभी तक इस मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और वो अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के अंतिम मैच में ज्यादा से ज्यादा विकेट लेने को देखेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?