जेम्स एंडरसन को आराम दिया गया है: तीसरे Ashes टेस्ट से पहले बेन स्टोक्स ने किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

जेम्स एंडरसन को आराम दिया गया है: तीसरे Ashes टेस्ट से पहले बेन स्टोक्स ने किया बड़ा खुलासा

5 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में इस समय ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे है।

James Anderson and Ben Stokes
James Anderson and Ben Stokes. (Photo Source: Getty Images)

आज यानी 6 जुलाई से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच Ashes 2023 के तीसरे टेस्ट की शुरुआत होने जा रही है। इस टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन को आराम दिया गया है। तमाम लोग इस चीज को देखकर काफी हैरान हैं क्योंकि जेम्स एंडरसन इंग्लैंड के सबसे अनुभवी गेंदबाजों में से एक है। अब इसी को लेकर इंग्लिश टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने बड़ा बयान दिया है।

बता दें, 5 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में इस समय ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे है। एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से जीता था जबकि दूसरे टेस्ट मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड को 43 रनों से शिकस्त दी थी। इंग्लैंड के लिए तीसरा टेस्ट जीतना बेहद जरूरी है। बेन स्टोक्स की मानें तो जेम्स एंडरसन को तीसरे टेस्ट में आराम दिया गया है और चौथे मुकाबले में वो खेलते हुए नजर आएंगे।

बेन स्टोक्स ने कहा कि, ‘जेम्स एंडरसन के लिए अच्छा मौका है कि वो थोड़ा आराम कर ले। इसके बाद जो चौथा टेस्ट ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा उसमें वो अपने आपको काफी फ्रेश महसूस करेंगे और जबरदस्त प्रदर्शन करने को देखेंगे।’

इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा की

इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है। इसमें मोईन अली, जोश टॉन्ग और क्रिस वोक्स की वापसी हुई है। ओली पोप इंजरी की वजह से बाहर हो गए हैं। बेन स्टोक्स ने दूसरे टेस्ट में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और अब वो अपने इसी फॉर्म को आगे भी जारी रखना चाहेंगे।

ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो टीम के सभी खिलाड़ी समय काफी अच्छे फॉर्म में है और आने वाले मुकाबलों में वो और भी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने को देखेंगे। स्टीव स्मिथ के लिए तीसरा टेस्ट काफी यादगार होने वाला है क्योंकि यह उनका 100वां टेस्ट मैच होगा।

close whatsapp