बेन स्टोक्स के समर्थन में आया अब ये क्रिकेट खिलाड़ी
बेन स्टोक्स के फैसले पर आया न्यूजीलैंड के खिलाड़ी का बयान।
अद्यतन - जुलाई 31, 2021 8:21 अपराह्न

इंग्लैंड टीम के स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। भारत के साथ अहम टेस्ट सीरीज से पहले वो क्रिकेट से ब्रेक ले चुके हैं जिसके बाद क्रिकेट जगत से लगातार लोग अपनी राय रख रहे हैं। वहीं, अब न्यूजीलैंड के खिलाड़ी जेम्स नीशम ने भी स्टोक्स पर खुलकर अपनी राय दी है।
बेन स्टोक्स पर क्या बोले जेम्स नीशम?
मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए स्टोक्स ने क्रिकेट से ब्रेक लिया है, जिसका इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी पूरा सम्मान किया है। साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाड़ी जेम्स नीशम ने स्टोक्स को लेकर एक ट्वीट भी किया, जिसमें वो उनका समर्थन करते नजर आए।
*नीशम ने लिखा कि- खुद के लिए समय निकाला है, उसके लिए मैं स्टोक्स को शुभकामनाएं देता हूं।
*साथ ही नीशम ने लिखा कि पिछले कुछ साल हम सभी के लिए चुनौतियों भरे थे।
*नीशम ने आगे लिखा- एक दूसरे के प्रति थोड़ा दयालु बनें।
यहां देखे बेन स्टोक्स के लिए किया गया जेम्स नीशम का ट्वीट
Wishing @benstokes38 all the best for his time away from the game. Probably a timely reminder that, no matter how resilient or ‘mentally tough’, the last couple of years have been challenging for everyone for many different reasons. Be a little kinder to each other 🙂
— Jimmy Neesham (@JimmyNeesh) July 30, 2021
एक नजर बेन स्टोक्स के क्रिकेट करियर पर
इस खिलाड़ी के लिए क्रिकेट का सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है और मैदान से बाहर होने वाली चीजों ने भी खूब खबरें बनाई हैं। 2016 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के आखिरी ओवर के बाद स्टोक्स ने जो वापसी की है, उसको शब्दों में लिख पाना शायद मुश्किल है। 2019 वर्ल्ड कप हो या फिर एशेज, दोनों में ही इस ऑलराउंडर का जलवा दिखा है।
*स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए खेले हैं 71 टेस्ट।
*साथ ही देश से 101 वनडे खेल चुके हैं स्टोक्सी।
*बेन स्टोक्स रहे हैं 34 टी-20 मैचों का हिस्सा।
*गेंदबाजी में भी शानदार रहा है इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड।
स्टोक्स का ब्रेक पर आधिकारिक बयान
Official Statement: Ben Stokes
— England Cricket (@englandcricket) July 30, 2021