जेसन रॉय ने IPL शुरू होने से पहले ही गुजरात टाइटंस को लगा दिया चूना - क्रिकट्रैकर हिंदी

जेसन रॉय ने IPL शुरू होने से पहले ही गुजरात टाइटंस को लगा दिया चूना

इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय ने IPL 2022 से अपना नाम लिया वापस।

Jason Roy
Jason Roy. (Photo Source: Twitter)

IPL 2022 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, साथ ही इस बार लीग में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स ये दो टीमें पहली बार खेलती हुई दिखाई देंगी। 10 टीमों के साथ होने वाले टूर्नामेंट के लिए हर कोई उत्साहित है, लेकिन गुजरात की टीम के खिलाड़ी जेसन रॉय ने लीग शुरू होने से पहले ही सभी को निराश कर दिया है। जी हां, हार्दिक की कप्तानी वाली टीम के लिए एक बुरी खबर निकलकर सामने आई है और रॉय ने टीम को धोखा दे दिया है जिसके पीछे इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने कारण भी साफ कर दिया है।

जेसन रॉय ने की गुजरात टाइटंस के साथ धोखेबाजी?

गुजरात टाइटंस टीम की कमान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को दी गई है, मेगा ऑक्शन से पहले टीम ने स्टार खिलाड़ी हार्दिक, अफगानिस्तान के स्पिनर गेंदबाज राशिद खान और लीग में लंबे समय तक KKR से खेल चुके बल्लेबाज शुभमन गिल को अपने नाम कर लिया था। वहीं ऑक्शन में भी इस टीम ने कई स्टार खिलाड़ी को अपने नाम किया है, साथ ही हार्दिक पांड्या भी पहली बार इस लीग में कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने में अब 1 महीने से भी कम का समय रह गया है और हार्दिक की टीम को एक करारा झटका झेलना पड़ा है।

*इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय ने IPL 2022 से अपना नाम लिया वापस।
*जेसन रॉय ने बायो बबल से थकान का दिया कारण, गुजराज टीम को दी जानकारी ।
*गुजरात टाइटंस ने जेसन रॉय को मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ में खरीदा था।
*हाल ही में खत्म हुए पाकिस्तान सुपर लीग में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन था शादार।

स्टार खिलाड़ियों से लबरेज है ये टीम

हार्दिक पांड्या, राशिद खान, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्युसन, अभिनव सदारांगनी, राहुल तेवातिया, नूर अहमद, आर साई किशोर, डॉमिनिक ड्रेक्स, जयंत यादव, विजय शंकर, दर्शन नालकंडे, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ, प्रदीप सांगवान, डेविड मिलर, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, गुरकीरत सिंह, वरुण एरोन, बी साई सुदर्शन।

close whatsapp