Team India को मिला ‘दूसरा’ आर अश्विन, स्पिनर की पूरी कॉपी करता है ये गेंदबाज
सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है एक नया वीडियो।
अद्यतन - जनवरी 3, 2024 1:33 अपराह्न

Team India और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आगाज हो गया है, इस समय सीरीज में अफ्रीका टीम 1-0 से आगे चल रही है। ऐसे में भारतीय टीम इस टेस्ट मैच के जरिए वापसी कर सीरीज हार से बचना चाहेगी, दूसरी ओर टीम के अभ्यास के दौरान नेट्स में गजब का नजारा दिखा और भारतीय टीम को आर अश्विन की कॉपी मिल चुकी है।
दूसरे टेस्ट के लिए Team India ने किए कुछ बड़े बदलाव
केप टाउन में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, वहीं इस मैच के लिए टीम इंडिया में बड़े बदलाव हुए हैं। जहां अश्विन की जगह आज ऑलराउंडर जडेजा खेल रहे हैं, तो दूसरी ओर शार्दुल ठाकुर की जगह तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को मौका दिया गया है। दूसरी ओर बवुमा चोट के चलते दूसरे टेस्ट मैच से पहले ही बाहर हो गए थे, ऐसे में इस टेस्ट मैच में डीन एल्गर इस टेस्ट मैच में अफ्रीका टीम की कप्तानी कर रहे हैं और एल्गर के करियर का ये आखिरी टेस्ट मैच रहने वाला है। अब देखना अहम होगा कि केप टाउन की तेज पिच को टीम इंडिया के बल्लेबाज कैसे संभालते हैं और मुकेश कुमार के आने से टीम की रफ्तार में इजाफा होगा।
Team India में हो गई दूसरे आर अश्विन की एंट्री!
*सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है एक नया वीडियो।
*जहां टीम इंडिया के नेट सेशन का है ये वायरल हुआ वीडियो।
*वीडियो में अश्विन के गेंदबाजी एक्शन की कॉपी कर रहे हैं बुमराह।
*जसप्रीत बुमराह सही तरीके से कॉपी कर रहे हैं अश्विन का एक्शन।
ऐसे तो Team India से कट जाएगा आर अश्विन का पत्ता
.
दूसरे टेस्ट मैच के लिए कुछ प्रकार हैं दोनों टीमें
साउथ अफ्रीका
डीन एल्गर (कप्तान), एडन मार्करम, टोनी डी ज़ोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरेन, मार्को जेनसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी।
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार।