टेस्ट क्रिकेट में Jasprit Bumrah की बादशाहत खत्म, स्टार्क बने नंबर 1 गेंदबाज 

टेस्ट क्रिकेट में Jasprit Bumrah की बादशाहत खत्म, स्टार्क बने नंबर 1 गेंदबाज 

स्टार्क को हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने का इनाम मिला

Mitchell Starc and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)
Mitchell Starc and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग जारी होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की बादशाहत खत्म हो गई है। बता दें कि अब टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 गेंदबाज मिचेल स्टार्क बन गए हैं, जिन्हें हाल में बांग्लादेश के खिलाफ खत्म हुए दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी का इनाम मिला। मैके में हुए दूसरे टेस्ट मैच में स्टार्क ने 10 विकेट हासिल किए थे।

स्टार्क ने इस प्रदर्शन के बाद दो अंकों के छलांग लगाई और 872 रेटिंग पाॅइंट के साथ पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। 862 रेटिंग पाॅइंट के साथ जसप्रीत बुमराह दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। जबकि न्यूजीलैंड के मैट हेनरी 861 पाॅइंट के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

सिर्फ दो महीने ही टाॅप पर रहे बुमराह

बुमराह का टॉप पर रहने का हालिया दौर सिर्फ दो महीने का रहा, लेकिन वे कुल मिलाकर 697 दिनों तक नंबर वन रहे हैं। यह किसी भी भारतीय गेंदबाज के लिए सबसे ज्यादा समय है और दुनिया भर में 14वां सबसे लंबा समय है।

इसके अलावा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन को भी बड़ा फायदा हुआ है। लीड्स में पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में एक पारी और 103 रन की जीत के दौरान उन्होंने 51 रन देकर पांच और 39 रन देकर तीन विकेट लिए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड मिला और वे गेंदबाजों की रैंकिंग में 15 स्थान ऊपर चढ़कर 11वें नंबर पर पहुँच गए।

हेडिंग्ले में आठ विकेट लेने वाले जोश टंग भी 16 स्थान ऊपर चढ़कर 17वें नंबर पर पहुँच गए हैं। भारत के बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की 165 रन की जीत के दौरान 10 विकेट लिए, जिससे वे 28 स्थान ऊपर चढ़कर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 48वीं रैंकिंग पर पहुंच गए। श्रीलंका के गेंदबाज असिथा फर्नांडो और प्रभात जयसूर्या भी पांच-पांच स्थान ऊपर चढ़कर क्रमशः 15वें और 16वें स्थान पर पहुँच गए हैं।

ये भी पढ़ें – ‘लोग मुझ पर विश्वास नहीं करते’ Duleep Trophy में ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे ईशान किशन ने दिया चौंकाने वाला बयान

close whatsapp