जसप्रीत बुमराह को फोर्ब्स इंडिया मैग्जीन के कवर पेज पर मिली जगह, जारी BGT सीरीज में गेंदबाजी से बरपा रहे हैं कहर

जारी BGT सीरीज में 30 विकेट अपने नाम कर चुके हैं बुमराह

Advertisement

JASPRIT BUMRAH (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम और माॅडर्न डे क्रिकेट के कुछ बेहतरीन गेंदबाजों में शामिल जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को फोर्ब्स इंडिया मैग्जीन के कवर पेज पर शामिल किया है। इस मैग्जीन के कवर पेज पर शामिल होना दर्शाता है कि बुमराह का नाम, इस समय क्रिकेटिंग वर्ल्ड में कितना मायने रखता है।

Advertisement
Advertisement

दूसरी ओर, आपको इस मैग्जीन के बारे में बताएं तो फोर्ब्स इंडिया की शुरुआत 21 मई, 2009 को मुंबई में हुई थी। इसकी शुरुआत भारत के मीडिया समूह नेटवर्क 18 के साथ साझेदारी में हुई थी।

यह मैग्जीन पाक्षिक रूप से प्रकाशित होती है। इसमें स्थानीय व्यापार समाचार, खेल, कला, भारतीय बाजार की टिप्पणियां और फोर्ब्स अमेरिकी संस्करण का कंटेट भी शामिल होता है। फोर्ब्स इंडिया के संपादक इस समय इंद्रजीत गुप्ता हैं।

दूसरी ओर, बुमराह इस समय जारी बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज में अपनी कातिलाना गेंदबाजी से कहर बरपा रहे हैं। इस समय टीम इंडिया की गेंदबाजी का भार बुमराह ने अकेले अपने कंधों पर ले रखा है। जारी BGT सीरीज में बुमराह ने खेले गए चार टेस्ट मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 30 विकेट अपने नाम किए हैं।

वहीं इस दौरान खिलाड़ी का औसत महज 12.83 का रहा। साथ ही इस दौरान बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए तीन बार 5 विकेट हाॅल और दो बार 4 विकेट हाॅल भी अपने नाम किया है।

साल 2024 बुमराह के लिए रहा शानदार

यह साल याॅर्कर स्पेशलिस्ट गेंदबाज के लिए किसी सपने से कम नहीं रहा है। इस साल बुमराह ने खेल के तीनों फाॅर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया। बुमराह इस साल टेस्ट क्रिकेट में खेली गई 26 पारियों में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 71 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इस दौरान गेंदबाज का औसत 14.92 और इकाॅनमी 2.96 का रहा। साथ ही बुमराह ने इस दौरान पांच बार पांच विकेट हाॅल भी अपने नाम किया।

Advertisement