नेट्स में जी जान लगाकर गेंदबाजी कर रहे हैं जसप्रीत बुमराह, BCCI अब जल्द लेगा बड़ा फैसला! - क्रिकट्रैकर हिंदी

नेट्स में जी जान लगाकर गेंदबाजी कर रहे हैं जसप्रीत बुमराह, BCCI अब जल्द लेगा बड़ा फैसला!

जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला सितंबर 2022 में खेला था।

Jasprit Bumrah (Photo Source: Twitter)
Jasprit Bumrah (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया इस साल दो बड़े टूर्नामेंट एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप 2023 का हिस्सा बनने वाली है। लेकिन टीम इंडिया इस वक्त मुसीबतों से घिरी हुई है, क्योंकि जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और केएल राहुल जैसे अहम खिलाड़ी चोटिल है। भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल रहने के चलते लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे है। बुमराह ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला सितंबर 2022 में खेला था।

जिसके बाद वह टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गए थे। बुमराह इसी साल मार्च में पीठ की सर्जरी से गुजरे हैं। बुमराह इस वक्त नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिकवरी की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। लेकिन वह कब तक मैदान में वापसी कर पाएंगे, इसे लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। लेकिन अब जल्द ही बीसीसीआई जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ा फैसला लेने वाला है।

बुमराह ने नेट्स में शुरू किया अभ्यास

टीम इंडिया इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे पर है। जहां टीम इस वक्त दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। जिसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज और फिर पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। वेस्टइंडीज दौरे के बाद भारत तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड का दौरा करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जसप्रीत बुमराह आयरलैंड दौरे से टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।

इंडियन एक्सप्रेस के रिपोर्ट में कहा गया है कि, जसप्रीत बुमराह एक दिन में करीब 8-10 ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं और नेट्स में पूरी ताकत से गेंदबाजी कर रहे हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि, नेट सत्र के दौरान गेंदबाजी करने में बुमराह को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। और वह एनसीए में अभ्यास मैचों में भी खेल सकते हैं।

यह भी पढ़े- Cricket Buzz: जाने 16 जुलाई के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

आपको बता दें जसप्रीत बुमराह के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने भी गेंदबाजी शुरू कर दी है। प्रसिद्ध कृष्णा साल की शुरूआत में स्ट्रैस फ्रैक्चर से जूझ रहे थे, जिसके चलते उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा था। इसी बीच जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह नेट्स में शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें जसप्रीत बुमराह को वो वीडियो-

close whatsapp