क्या अपने ही फैन्स से डर रहे हैं जसप्रीत बुमराह, सोशल मीडिया पर बंद कर दिया पोस्ट शेयर करना
जसप्रीत बुमराह ने महीने भर पहले एक पोस्ट किया था शेयर।
अद्यतन - जुलाई 4, 2023 6:46 अपराह्न

चोट तेज गेंदबाज के करियर का हिस्सा होती है, जसप्रीत बुमराह भी चोट के कारण क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। जिसके चलते बुमराह ने कई बड़े टूर्नामेंट मिस किए हैं, साथ ही फैन्स भी इस खिलाड़ी पर लगातार मीम्स बनाकर Troll करने की कोशिश में लगे हैं। शायद ये ही कारण है की बुमराह ने सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी बना ली है और अब वो अपनी वापसी पर फोकस कर रहे हैं।
जसप्रीत बुमराह नहीं दिखे किसी भी बड़े टूर्नामेंट में
जी हां, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कई बड़े टूर्नामेंट मिस किए हैं, जहां वो एशिया कप 2022 और टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। वहीं इस साल वो IPL भी नहीं खेल पाए थे अपनी चोट के कारण, साथ ही साथ वो WTC 2023 फाइनल से भी गायब रहे थे और इसका नुकसान टीम को काफी ज्यादा हुआ था।
क्यों सोशल मीडिया से दूर हो गए जसप्रीत बुमराह?
*जसप्रीत बुमराह ने महीने भर पहले एक पोस्ट किया था शेयर।
*उसके बाद से उन्होंने फैन्स के साथ नहीं किया है कुछ भी शेयर।
*फैन्स बुमराह को ना खेलने पर कर रहे हैं काफी ज्यादा Troll
*शायद इस कारण से अपनी कोई तस्वीर नहीं डाल रहे हैं बुमराह।
1 महीने पहले जसप्रीत बुमराह ने ये पोस्ट डाला था सोशल मीडिया पर
उनके हर पोस्ट पर फैन्स करते हैं कमबैक करने के कमेंट
बुमराह के गेंदबाजी करने की आई थी खबर
वहीं कुछ रिपोर्ट्स की माने तो जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी अभ्यास शुरू कर दिया है, लेकिन उनकी टीम में वापसी कब होगी इसे लेकर किसी के पास कोई भी जवाब नहीं है। इससे पहले भी काफी जल्दबाजी में बुमराह की वापसी टीम इंडिया में कराई गई थी, लेकिन नतीजा उनके पक्ष में नहीं था और वो चोटिल होकर फिर से टीम इंडिया से बाहर हो गए थे। ऐसे में अब बोर्ड इस खिलाड़ी को लेकर कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहता है।