इन दिनों अलग जिम्मेदारी निभा रहे हैं जसप्रीत बुमराह, आप खुद देख लो ये नजारा
जसप्रीत बुमराह की वाइफ ने इंस्टा स्टोरी पर एक खास तस्वीर की है पोस्ट।
अद्यतन - Jan 22, 2024 11:28 am

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर नहीं करते हैं, लेकिन जब भी वो कुछ पोस्ट करते हैं तो वो वायरल जरूर होता है। वहीं बुमराह की वाइफ भी उनकी तस्वीरें इंस्टा स्टोरी के जरिए शेयर करती रहती है, इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है और वो तस्वीर काफी वायरल हो रही है।
2023 में पिता बने थे जसप्रीत बुमराह
साल 2023 में एशिया कप खेला गया था, उस दौरान जसप्रीत बुमराह ब्रेक लेकर अपने घर गए थे और घर जाने का कारण था उनका पिता बनना। जहां उनकी वाइफ संजना ने एक बेटे को जन्म दिया था और बुमराह ने अपने बेटे का नाम अंगद रखा है। वैसे बुमराह और संजना गणेशन की लव मैरिज हुई थी और दोनों की मुलाकात मैच के दौरान हुई थी। जिसके कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली थी।
जसप्रीत बुमराह को मिली नई Duty
*जसप्रीत बुमराह की वाइफ ने इंस्टा स्टोरी पर एक खास तस्वीर की है पोस्ट।
*इस तस्वीर में बुमराह अपने बेटे के साथ में आ रहे हैं नजर, वायरल हुई तस्वीर।
*साथ ही तस्वीर में कपल ने फिर से नहीं दिखाया है अपने बेटे का चेहरा।
*सोशल मीडिया पर संजना और बुमराह तस्वीरों में नहीं दिखाते बेटे का चेहरा।
एक नजर डालते हैं जसप्रीत बुमराह की इस तस्वीर पर भी

बुमराह का ये पोस्ट भी हुआ था काफी ज्यादा वायरल
अब टेस्ट में देंगे अपना बेस्ट
दूसरी ओर अब बुमराह आपको टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे, जहां इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए वो भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाज होंगे। इस टेस्ट सीरीज का आगाज 25 जनवरी से हो रहा है और पहला मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। इससे पहले अफ्रीका में हुई टेस्ट सीरीज में बुमराह मैन ऑफ द सीरीज रहे थे और डीन एल्गर के साथ उन्होंने ये अवॉर्ड शेयर किया था साथ ही ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी और उस सीरीज में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने काफी निराश किया था।